CM योगी से मिले शहर विधायक रितेश गुप्ता:मुरादाबाद के लिए ग्रीन कॉरिडोर-तटबंध मांगा;बस शहर से बाहर करने की मांग

CM योगी से मिले शहर विधायक रितेश गुप्ता:मुरादाबाद के लिए ग्रीन कॉरिडोर-तटबंध मांगा;बस शहर से बाहर करने की मांग

मुरादाबाद के शहर विधायक रितेश गुप्ता ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान शहर विधायक ने शहर के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी मंजूरी के लिए उनके सामने रखे।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन पर प्रस्तावों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने जो प्रस्ताव रखे उनमें मुरादाबाद में ग्रीन कॉरिडोर और रामगंगा के किनारे तटबंध का निर्माण भी शामिल है।
शहर विधायक ने इसके अलावा गांधीनगर और लाजपत नगर रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखा है। विधायक ने कहा है कि शहर को जाम से बचाने के लिए
दिल्ली रोड पर आवास विकास परिषद के सेक्टर 7 में पड़े खाली मैदान पर आवास विकास परिषद की ओर से की जा रही प्लाटिंग को रोकने की मांग भी शहर विधायक ने की है। विधायक ने कहा है कि इस मैदान का उपयोग सामाजिक कार्यों के लिए किया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *