गयाजी- पुलिस को देख युवक ने फेंका हथियार, गिरफ्तार:एक कट्टा, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस बरामद; क्रिमिनल रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस

गयाजी- पुलिस को देख युवक ने फेंका हथियार, गिरफ्तार:एक कट्टा, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस बरामद; क्रिमिनल रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस

गयाजी के मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से 1 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस बात की जानकारी एसपी सिटी अभिनव कुमार ने दी। ​एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशानुसार जिले में संदिग्धों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 अगस्त को मुफस्सिल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भुसुंडा-ग्रीन फील्ड मार्ग पर ग्राम बहोरा बिगहा मोड़ के पास कुछ असामाजिक तत्व अवैध हथियारों के साथ एकत्र हुए हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। ​भागने की कोशिश में सड़क किनारे फेंका हथियार ​सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष मुफस्सिल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखते ही बहोरा बिगहा मोड़ पर मौजूद एक युवक मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगा। भागने के दौरान उसने अपनी कमर से कुछ निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर युवक को दबोच लिया। ​तलाशी में मिला हथियारों का जखीरा ​पकड़े गए युवक की पहचान आदित्य कुमार (पिता- राजेश प्रसाद), निवासी- बहोरा बिगहा, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली, तो उसकी कमर से 1 देशी पिस्टल, 3 लोडेड जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। ​इसके बाद जब पुलिस ने युवक द्वारा सड़क किनारे फेंकी गई वस्तु की तलाशी ली, तो वहां से 1 देशी कट्टा और 1 अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है हालांकि अब तक कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पूछताछ के आधार पर हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि हथियारों का इस्तेमाल सोशल मीडिया रील्स बनाने या किसी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। गयाजी के मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से 1 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस बात की जानकारी एसपी सिटी अभिनव कुमार ने दी। ​एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशानुसार जिले में संदिग्धों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 अगस्त को मुफस्सिल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भुसुंडा-ग्रीन फील्ड मार्ग पर ग्राम बहोरा बिगहा मोड़ के पास कुछ असामाजिक तत्व अवैध हथियारों के साथ एकत्र हुए हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। ​भागने की कोशिश में सड़क किनारे फेंका हथियार ​सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष मुफस्सिल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखते ही बहोरा बिगहा मोड़ पर मौजूद एक युवक मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगा। भागने के दौरान उसने अपनी कमर से कुछ निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर युवक को दबोच लिया। ​तलाशी में मिला हथियारों का जखीरा ​पकड़े गए युवक की पहचान आदित्य कुमार (पिता- राजेश प्रसाद), निवासी- बहोरा बिगहा, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली, तो उसकी कमर से 1 देशी पिस्टल, 3 लोडेड जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। ​इसके बाद जब पुलिस ने युवक द्वारा सड़क किनारे फेंकी गई वस्तु की तलाशी ली, तो वहां से 1 देशी कट्टा और 1 अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है हालांकि अब तक कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पूछताछ के आधार पर हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि हथियारों का इस्तेमाल सोशल मीडिया रील्स बनाने या किसी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *