एरच में पर्यटन विकास की मांग:पर्यटन मंत्री से मिले अमित चौरसिया, करोड़ों के विकास कार्यों का उल्लेख किया

एरच में पर्यटन विकास की मांग:पर्यटन मंत्री से मिले अमित चौरसिया, करोड़ों के विकास कार्यों का उल्लेख किया

होली पर्व के उद्गम स्थल के रूप में विख्यात एरच में पर्यटन विकास को गति देने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों ने एक अहम मांग उठाई है। भक्त प्रहलाद जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित चौरसिया ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मड़ियाघाट पर मुक्ताकाशी मंच का निर्माण और व्यापक पर्यटन विकास कार्य कराने का आग्रह किया है। पर्यटन मंत्री से मुलाकात के दौरान अमित चौरसिया ने कहा कि एरच से ही होली के पावन पर्व की ऐतिहासिक शुरुआत हुई थी। इसलिए, यहां आयोजित होने वाले ‘होली एरच महोत्सव’ को एक भव्य और वृहद स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि महोत्सव का आयोजन मड़ियाघाट पर एक मुक्ताकाशी मंच (Open-air theater) बनाकर वहां कराया जाए, जिससे इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिल सके। करोड़ों के स्वीकृत विकास कार्यों का हुआ जिक्र चर्चा के दौरान अमित चौरसिया ने पर्यटन विभाग द्वारा एरच के लिए पूर्व में स्वीकृत कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महोत्सव के लिए 10 लाख रुपये, मड़ियाघाट निर्माण के लिए लगभग पौने पांच करोड़ रुपये और किला हनुमान गढ़ी पर भक्त प्रहलाद व भगवान नरसिंह की कांस्य प्रतिमा की स्थापना को स्वीकृति मिल चुकी है। मांग पत्र सौंपने के इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, सुधीर सिंह, एमएलसी रमा निरंजन सहित जिला संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *