ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:पांच घंटे बाद हुई पहचान, लखीसराय का रहने वाला था मृतक

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:पांच घंटे बाद हुई पहचान, लखीसराय का रहने वाला था मृतक

शेखपुरा में दानापुर रेल मंडल के किऊल-गया रेलखंड पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को कुरौता-पतनेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर हुई। करीब पांच घंटे बाद मृतक की पहचान लखीसराय निवासी इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय रेल प्रशासन ने कुरौता स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी थी। तीन-चार साल पहले पत्नी से हुआ था तलाक सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से खबर फैलने के बाद परिजन शेखपुरा पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान इंद्रजीत कुमार के रूप में की। इंद्रजीत लखीसराय में समरसेबल का सर्विस सेंटर चलाते थे। बताया गया कि इंद्रजीत किसी काम से गयाजी शहर गए थे। देर रात वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हालांकि, वह ट्रेन से किस तरह गिरे, इसकी साफ जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। परिजनों के अनुसार, इंद्रजीत का करीब तीन-चार साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। उनकी एक बच्ची है जो अपनी मां के साथ रहती है। बड़े भाई और भाभी के साथ रहता था उनके पिता धनबाद में नौकरी करते थे और करीब दो साल पहले माता-पिता दोनों का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने आशंका जताई है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस घटना के कारणों और युवक के ट्रेन से गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। छानबीन के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। शेखपुरा में दानापुर रेल मंडल के किऊल-गया रेलखंड पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को कुरौता-पतनेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर हुई। करीब पांच घंटे बाद मृतक की पहचान लखीसराय निवासी इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय रेल प्रशासन ने कुरौता स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी थी। तीन-चार साल पहले पत्नी से हुआ था तलाक सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से खबर फैलने के बाद परिजन शेखपुरा पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान इंद्रजीत कुमार के रूप में की। इंद्रजीत लखीसराय में समरसेबल का सर्विस सेंटर चलाते थे। बताया गया कि इंद्रजीत किसी काम से गयाजी शहर गए थे। देर रात वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हालांकि, वह ट्रेन से किस तरह गिरे, इसकी साफ जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। परिजनों के अनुसार, इंद्रजीत का करीब तीन-चार साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। उनकी एक बच्ची है जो अपनी मां के साथ रहती है। बड़े भाई और भाभी के साथ रहता था उनके पिता धनबाद में नौकरी करते थे और करीब दो साल पहले माता-पिता दोनों का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने आशंका जताई है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस घटना के कारणों और युवक के ट्रेन से गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। छानबीन के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *