Plain Saree पर स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट हैं ये 4 Frill Sleeves Blouse Designs

Plain Saree पर स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट हैं ये 4 Frill Sleeves Blouse Designs

हर महिला को साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में महिलाओं के वॉर्डरोब तरह-तरह की साड़ी देखने को मिल जाएगी। बार-बार साड़ी का पहनने का मन हर किसी का हो ही जाता है। कई बार होता कि प्लेन दिखने वाली साड़ी को बिल्कुल भी पहनते, क्योंकि यह हमारा कहीं लुक खराब न कर दें। हालांकि, आप फ्रिल डिजाइन ब्लाउज को वियर करेंगे, तो आपका साड़ी का लुक एकदम गजब का लगेगा। अक्सर ब्लाउज में लगी फ्रिल स्लीव्स आपके बाजुओं को ग्रेसफुल शेप देंगी, बल्कि साड़ी को भी हैवी लुक प्रदान करेंगी।

लेयर्ड या मल्टी-टियर फ्रिल स्लीव्स

सिंपल-सी-सिंपल साड़ी में जान डाल देगी ये लेयर्ड या मल्टी-टियर फ्रिल स्लीव्स वाले ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज उन महिलाओं के लिए बेहद खास है, जो हैवी स्लीव्स पसंद करती हैं। इन डिजाइन में आस्तीन पर 2 से 3 लेयर्स में फ्रिल लगाई जाती हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती  है।

एल्बो लेंथ रफल फ्रिल आस्तीन

इन दिनों कोहनी तक की लंबाई वाली स्लीव्स ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। यह ब्लाउज आपको एकदम एलिगेंट और सोबर लुक प्रदान करेगा। इसमें ब्लाउज की स्लीव कोहनी तक सिंपल होती है और उसके निचले किनारे पर 2 से 3 इंच चौड़ी फ्रिल लगाई जाती है। इस तरह का ब्लाउज आपको मॉर्डन लुक देगा।

शोल्डर ड्रॉप फ्रिल स्लीव्स

किसी भी पार्टी या फंक्शन में सिंपल साड़ी लुक में तड़का लगाना है, तो यह स्टाइलिश ब्लाउज को पेयर कर सकते हैं। शोल्डर ड्रॉप फ्रिल स्लीव्स वाला ब्लाउज आपके लिए बेस्ट हो सकता है। शोल्डर ड्रॉप फ्रिल स्लीव्स
का डिजाइन कंधों से शुरु होता है। इसमें फ्रिल कंधे से होकर सीने की तरफ आती है, जिससे ब्लाउज का डिजाइन और भी खूबसूरत बन जाता है।

बटरफ्लाई स्टाइल फ्रिल आस्तीन

अगर आप एकदम स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, तो ट्रेंडी बटरफ्लाई स्टाइल फ्रिल आस्तीन वाले ब्लाउज को पहन सकते हैं। इसे पहनकर आप सिंपल साड़ी में भी रॉयल लुक पा सकते हैं। ऐसे स्लीव्स ब्लाउज बहुत ही प्यार लुक देते है, इसमें आप एकदम बटरफ्लाई जैसी नजर आएंगी। प्लेन साड़ी के लिए इस तरह के ब्लाउज काफी सुंदर लुक देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *