गोरखपुर में UPI टैक्स के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:बोले- जनता की जेब पर बोझ डाल रही सरकार, नियम वापस लेने पर करेंगे मजबूर

गोरखपुर में UPI टैक्स के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:बोले- जनता की जेब पर बोझ डाल रही सरकार, नियम वापस लेने पर करेंगे मजबूर

गोरखपुर में UPI टैक्स के बदले नियम को लेकर कांग्रेस जिला और महानगर कमिटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में भारी संख्या में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस नियम से व्यापारियों की जेब पर बोझ पड़ेगा। 2014 से लगातार बढ़ रही महंगाई-जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी का कहना है कि 2014 में केंद्र में और 2017 में प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार आई है, जनता पर महंगाई की मार, अलग- अलग तरह के टैक्स के माध्यम से वसूली से उनके जेब के ऊपर बोझ डाल रही है। भ्रष्टाचार के माध्यम से आम जनता की कमर तोड़ने का काम मोदी सरकार कर रही है। जिसके खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लगातार विरोध और संघर्ष कर रहे हैं। 14 अक्टूबर तक लगातार विरोध जारी रहेगा उन्होंने कहा कि इस यूपीआई टैक्स के माध्यम से मोदी सरकार आम नागरिकों पर भार लादना चाहती है। उसके खिलाफ आज कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। ये विरोध तब तक चलेगा जबतक इन नियमों को वापस नहीं ले लिया जाता है। राहुल गाँधी के नेतृत्व पार्टी यह निश्चित करेगी कि हर हाल में UPI टैक्स को वापस लेना ही पड़ेगा। 14 अक्टूबर तक लगातार विरोध जारी रहेगा। वहीं एक अन्य कार्यकर्ता राजू यादव ने कहा कि राहुल गाँधी ने 15 दिन पहले ही यह बोल दिया था कि टैक्स लगने वाला है। जनता के साथ जो कुछ भी गलत ये सरकार करना चाहती है, वो राहुल गाँधी को पता चल जाता है। लेकिन हम लोग उन्हें यह नियम लागू करने नहीं देंगे। जबसे ये सरकार आई है तबसे लगातार हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *