शेखपुरा में बाइक को टक्कर मारकर युवक पर की फायरिंग:एक आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद

शेखपुरा में बाइक को टक्कर मारकर युवक पर की फायरिंग:एक आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद

शेखपुरा में बदमाशों ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद विरोध करने पर लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र में माने गांव के पास हुई। बरारीबीघा निवासी नकुल कुमार अपनी बाइक से बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा नगर के चकदिवान मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार यादव की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। रंजीत का क्रेशर माने गांव में चलता है। टक्कर से बाइक को नुकसान हुआ और नकुल कुमार घायल हो गए। इसके बाद नकुल के कुछ समर्थक रंजीत के क्रेशर पर पहुंचे और बाइक के नुकसान का मुआवजा मांगने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग पीड़ित के मुताबिक, इसी विवाद में रंजीत कुमार यादव के बेटे लक्ष्मण कुमार यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड गोली चलाई। नकुल कुमार बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर चेवाड़ा थाना के एएसआई हरेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मौके से रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
19 जिंदा कारतूस और खोखा जब्त पुलिस ने उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया जिससे गोली चलाई गई थी। इसके साथ ही 19 जिंदा कारतूस और एक खोखा भी जब्त किया गया है। अनुसंधान अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में रंजीत कुमार और उनके बेटे लक्ष्मण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फरार आरोपी लक्ष्मण कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शेखपुरा में बदमाशों ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद विरोध करने पर लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र में माने गांव के पास हुई। बरारीबीघा निवासी नकुल कुमार अपनी बाइक से बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा नगर के चकदिवान मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार यादव की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। रंजीत का क्रेशर माने गांव में चलता है। टक्कर से बाइक को नुकसान हुआ और नकुल कुमार घायल हो गए। इसके बाद नकुल के कुछ समर्थक रंजीत के क्रेशर पर पहुंचे और बाइक के नुकसान का मुआवजा मांगने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग पीड़ित के मुताबिक, इसी विवाद में रंजीत कुमार यादव के बेटे लक्ष्मण कुमार यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड गोली चलाई। नकुल कुमार बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर चेवाड़ा थाना के एएसआई हरेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मौके से रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
19 जिंदा कारतूस और खोखा जब्त पुलिस ने उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया जिससे गोली चलाई गई थी। इसके साथ ही 19 जिंदा कारतूस और एक खोखा भी जब्त किया गया है। अनुसंधान अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में रंजीत कुमार और उनके बेटे लक्ष्मण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फरार आरोपी लक्ष्मण कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *