India vs Bangladesh, Asian Games Cricket 2026: वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले पर बारिश का साया है। अगर मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो जानें कौन सी टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा।
India vs Bangladesh Women Asian Games 2026: वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला निशान के करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा, जहां टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। बांग्लादेश और चीन के बीच खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में टॉस तक नहीं हो सका था और बांग्लादेश को रैंकिंग के आधार पर फायदा हुआ और वह सीधे सेमीफाइनल पहुंच गई। अब सवाल यह है कि सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो कौन-सी टीम फाइनल यानी गोल्ड मेडल मुकाबला खेलेगी?
22 सितंबर को होगा गोल्ड मेडल मैच
वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को हराया था, तो वहीं श्रीलंका ने मलेशिया को रौंद डाला था। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल मुकाबले में 22 सितंबर को मैदान पर उतरेगी, तो हारने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला उसी दिन खेलेगी।
रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में बारिश का साया है और अगर मैच रद्द होता है, तो टीम इंडिया को गोल्ड मेडल मैच का टिकट मिल जाएगा, तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम को कांस्य पदक मुकाबले में उतरना पड़ेगा।
T20 वूमेंस टीम रैंकिंग में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है, तो वहीं बांग्लादेश की टीम दसवें स्थान पर मौजूद है। बांग्लादेश और चीन के मुकाबले के रद्द होने के बाद चीन इसलिए टूर्नामेंट से बाहर हुई थी, क्योंकि उसकी वर्ल्ड रैंकिंग 36 थी। इसीलिए मैच रद्द होने की स्थिति में बांग्लादेश को अगले दौर का टिकट मिल गया। इसी तरह अगर बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द होता है, तो भारतीय टीम को गोल्ड मेडल मैच का टिकट मिल जाएगा।
पिछले एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया था, जबकि बांग्लादेश की महिला टीम ने कांस्य पदक मैच जीता था। टूर्नामेंट में भारत ने मेंस इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और अफगानिस्तान की टीम ने सिल्वर मेडल जीता था।
Sports – Patrika | CMS



