पूर्णिया पुलिस ने 60 खोए मोबाइल लौटाए:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 लाख के फोन वापस मिले; 4 साल में 1000 से ज्यादा बरामद

पूर्णिया पुलिस ने 60 खोए मोबाइल लौटाए:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 लाख के फोन वापस मिले; 4 साल में 1000 से ज्यादा बरामद

पूर्णिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 60 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने ये फोन सौंपे। बरामद किए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। 60 मोबाइल सौंपे गए, जबकि बाकियों का सत्यापन जारी एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों में से कुछ छह महीने पहले गुम हुए थे, तो कुछ एक साल से गायब थे। कई फोन बीते महीनों में चोरी या छिनतई का शिकार हुए थे। ऑपरेशन मुस्कान के इस चरण में पुलिस ने सैंकड़ों मोबाइल बरामद किए हैं, जिनमें से 60 का त्वरित सत्यापन कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है, जबकि शेष मोबाइलों का सत्यापन कार्य तेजी से जारी है। चार वर्षों की उपलब्धियां और आंकड़े जिला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से पिछले चार वर्षों में अब तक कुल 1,040 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बरामद किए गए फोन संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराई गई कुल शिकायतों का लगभग 12 प्रतिशत है। जबकि वर्ष 2026 में कुल 355 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा है । ऑपरेशन मुस्कान ने बढ़ाई उम्मीद फोन पाने वाले लाभार्थियों ने पूर्णिया पुलिस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। कई लोगों का कहना था कि समय बीतने के साथ उन्होंने अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई है। एसएसपी की नागरिकों से अपील एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने मोबाइल सुरक्षा और तत्परता पर जोर देते हुए कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में घबराएं नहीं। फोन गायब होते ही तुरंत केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पोर्टल पर जानकारी दर्ज होने से पुलिस को मोबाइल को ट्रैक करने और उसे तुरंत ब्लॉक करने में मदद मिलती है, जिससे फोन का दुरुपयोग रोका जा सकता है। पूर्णिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 60 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने ये फोन सौंपे। बरामद किए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। 60 मोबाइल सौंपे गए, जबकि बाकियों का सत्यापन जारी एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों में से कुछ छह महीने पहले गुम हुए थे, तो कुछ एक साल से गायब थे। कई फोन बीते महीनों में चोरी या छिनतई का शिकार हुए थे। ऑपरेशन मुस्कान के इस चरण में पुलिस ने सैंकड़ों मोबाइल बरामद किए हैं, जिनमें से 60 का त्वरित सत्यापन कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है, जबकि शेष मोबाइलों का सत्यापन कार्य तेजी से जारी है। चार वर्षों की उपलब्धियां और आंकड़े जिला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से पिछले चार वर्षों में अब तक कुल 1,040 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बरामद किए गए फोन संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराई गई कुल शिकायतों का लगभग 12 प्रतिशत है। जबकि वर्ष 2026 में कुल 355 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा है । ऑपरेशन मुस्कान ने बढ़ाई उम्मीद फोन पाने वाले लाभार्थियों ने पूर्णिया पुलिस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। कई लोगों का कहना था कि समय बीतने के साथ उन्होंने अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई है। एसएसपी की नागरिकों से अपील एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने मोबाइल सुरक्षा और तत्परता पर जोर देते हुए कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में घबराएं नहीं। फोन गायब होते ही तुरंत केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पोर्टल पर जानकारी दर्ज होने से पुलिस को मोबाइल को ट्रैक करने और उसे तुरंत ब्लॉक करने में मदद मिलती है, जिससे फोन का दुरुपयोग रोका जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *