डोडा-पोस्त से भरी एंबुलेंस एस्कॉर्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:2 साल से काट रहा था फरारी, वांटेड 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

डोडा-पोस्त से भरी एंबुलेंस एस्कॉर्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:2 साल से काट रहा था फरारी, वांटेड 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

बाड़मेर जिले की बायतु थाना पुलिस ने एनडीपीएस मामले में 2 साल से फरार आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वांटेड अवैध डोडा-पोस्त से भरी एंबुलेंस को कार से एस्कॉर्ट कर रहा थाा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थानाधिकारी खेताराम और पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाई। पुलिस टीम को सूचना मिलने पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी अशोक को कल शाम को कोर्ट में पेश किया। वहां उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रही है कि डोडा-पोस्त मेवाड़ इलाके से किस तरह लाया गया था और इसमें कौन-कौन शामिल है। 2 साल से चल रहा था फरार एक्स यूवी कार से एंबुलेंस की एस्कॉर्ट करने में शामिल आरोपी अशोक कुमार पुत्र धर्माराम निवासी रामसर कुआं खानजी का तला-चौखला पुलिस थाना नागाणा बीते 2 साल से फरार चल रहा था। पुलिस की दबिश देने पर चकमा देकर फरार हो जा रहा था। यह था मामला पुलिस के अनुसार 28 अक्टूबर 2024 को बायतु थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई मय पुलिस जाब्ते ने नाकाबंदी तोड़कर भागी एक एंबुलेंस का पीछा कर उसे पकड़ा था। जांच करने पर एंबुलेंस से 33 प्लास्टिक के कट्टों से भरा 6 क्विंटल 80 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ था। पुलिस ने मोके से एंबुलेंस ड्राइवर भोमाराम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद तस्करी में शामिल ताजाराम, सप्लायर अमन जाट और एंबुलेंस की एस्कॉर्ट कर रही एक्य यूवी कार के ड्राइवर चेनाराम को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *