गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने समस्याएं सुनीं

गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने समस्याएं सुनीं

रोहतक | अखिल भारतीय गौशाला, पहरावर (रोहतक) के प्रांगण में हरियाणा गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज और उपाध्यक्ष सुमन गुप्ता पहुंचे। कार्यक्रम में जिले की 14 गौशालाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष कंबोज ने रोहतक की इन गौशालाओं से जुड़ी समस्याएं और जरूरतें सुनीं। उन्होंने गौभक्तों और पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर गौशाला के अध्यक्ष नरेश शर्मा, चंद्रभान बलियाना, चंद्रभान भालौठ, वासुदेव शर्मा, हरिओम शर्मा, जयभगवान शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, बिजेंद्र ब्रह्मचारी, प्रह्लाद, शिवचरण शर्मा आदि मौजूद रहे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *