कल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के कारण आज अखबार प्रकाशित नहीं होगा। हालांकि, बिहार की हर जरूरी खबर आपको दैनिक भास्कर ऐप पर मिलती रहेगी। पढ़िए, कल की 10 बड़ी खबरें… 1. PM का बर्थडे- पटना का मरीन ड्राइव रौशनी से जगमगाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल 76वां जन्मदिन था। पीएम के जन्मदिन पर पटना समेत बिहार के कई जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में 5 लाख दीये जलाए गए। पटना के मरीन ड्राइव पर ढाई से 3 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। पटना के मंदिरी इलाके में भी 25 हजार दीये जलाए गए। पूरी खबर पढ़ें 2. गयाजी में गिरे उल्कापिंड से बनी 2 करोड़ की घड़ी गयाजी के शेरघाटी में करीब 161 साल पहले गिरे मंगल ग्रह के उल्कापिंड का एक टुकड़ा अब बेहद खास स्विस घड़ी का हिस्सा बन गया है। स्विट्जरलैंड की लग्जरी घड़ी निर्माता कंपनी लुई मोइनेट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को समर्पित ‘द ओनली इंडिया’ नाम से यह घड़ी तैयार की है। पूरी खबर पढ़ें 3. पेट्रोल छिड़क कर जलाए गए आर्मी जवान की मौत कैमूर में बकाए के 16 लाख मांगने पर गांव के दबंगों ने 9 सिंतबर को आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जला दिया। 7 दिन तक चले इलाज के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है। आर्मी जवान की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को गुस्साए ग्रामीणों ने रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 4. सुबह फैमिली संग गणपति की पूजा की,रात को शव मिला बिहार के बेगूसराय की रहने वाली रागिनी कुमारी (31) की महाराष्ट्र के पुणे में मौत हो गई है। वो अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति और बच्चों के साथ पुणे में रहती थी। 14 सितंबर को रागिनी ने फैमिली के साथ गणपति की पूजा की। तस्वीर में परिवार खुश नजर आ रहा है, लेकिन रात करीब 8:30 बजे पुणे की अविला सोसाइटी स्थित फ्लैट में उनका शव मिला। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार की 4 फिल्मी हस्तियों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, फिल्म निर्माता मिंटी मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं। पुरस्कार समारोह 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। पूरी खबर पढ़ें 6. सिख समाजसेवी का लंगर लूटा, बेटियों से धक्कामुक्की बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए फलों का लंगर लगाने पहुंचे हरियाणा के सिख समाजसेवी से रास्ते में ही लूट हो गई। अचानक आई भीड़ ने सारे फल लूट लिए और उनकी बेटियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। सिख समाजसेवी ने वीडियो जारी कर अपना दुख जाहिर किया। दरअसल, हरियाणा के सिख समाजसेवी सहज दुग्गल पिछले 4 दिनों से बिहार के विभिन्न इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना, दवाएं और फल आदि बांट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. नालंदा में एडवोकेट के बेटे का मर्डर, सिर कूचला नालंदा में छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव नहर में मिला है। सिर पर गंभीर चोट और बॉडी पर जख्म के निशान पाए गए हैं।मृतक की पहचान कराईपरसुराय थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी शिवम (25) के रूप में हुई है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। परिजन ने प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के माता-पिता दोनों हिलसा कोर्ट में वकील है। पूरी खबर पढ़ें 8. पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव घसीटने का VIDEO बक्सर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स चादर में लिपटे शव को पैर की तरफ से पकड़कर घसीटते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर ले जाता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। बक्सर के सिविल सर्जन ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 9. मोतिहारी में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की हत्या मोतिहारी बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी में स्कूल से घर लौट रहे एक शिक्षक की हत्या का मामला सामने आया है। शिक्षक के लापता होने के करीब पांच घंटे बाद उनका शव सदर अस्पताल में मिला। मृतक की पहचान सिसवा पूर्वी निवासी समसाद आलम के रूप में हुई है। घटना से नाराज परिजनों ने शव को सदर अस्पताल के गेट के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के पिता मो. रफीस ने बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन और उसके समर्थकों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 10. पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ गयाजी में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और इंटक की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे पकौड़ी बेची। पूरी खबर पढ़ें कल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के कारण आज अखबार प्रकाशित नहीं होगा। हालांकि, बिहार की हर जरूरी खबर आपको दैनिक भास्कर ऐप पर मिलती रहेगी। पढ़िए, कल की 10 बड़ी खबरें… 1. PM का बर्थडे- पटना का मरीन ड्राइव रौशनी से जगमगाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल 76वां जन्मदिन था। पीएम के जन्मदिन पर पटना समेत बिहार के कई जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में 5 लाख दीये जलाए गए। पटना के मरीन ड्राइव पर ढाई से 3 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। पटना के मंदिरी इलाके में भी 25 हजार दीये जलाए गए। पूरी खबर पढ़ें 2. गयाजी में गिरे उल्कापिंड से बनी 2 करोड़ की घड़ी गयाजी के शेरघाटी में करीब 161 साल पहले गिरे मंगल ग्रह के उल्कापिंड का एक टुकड़ा अब बेहद खास स्विस घड़ी का हिस्सा बन गया है। स्विट्जरलैंड की लग्जरी घड़ी निर्माता कंपनी लुई मोइनेट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को समर्पित ‘द ओनली इंडिया’ नाम से यह घड़ी तैयार की है। पूरी खबर पढ़ें 3. पेट्रोल छिड़क कर जलाए गए आर्मी जवान की मौत कैमूर में बकाए के 16 लाख मांगने पर गांव के दबंगों ने 9 सिंतबर को आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जला दिया। 7 दिन तक चले इलाज के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है। आर्मी जवान की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को गुस्साए ग्रामीणों ने रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 4. सुबह फैमिली संग गणपति की पूजा की,रात को शव मिला बिहार के बेगूसराय की रहने वाली रागिनी कुमारी (31) की महाराष्ट्र के पुणे में मौत हो गई है। वो अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति और बच्चों के साथ पुणे में रहती थी। 14 सितंबर को रागिनी ने फैमिली के साथ गणपति की पूजा की। तस्वीर में परिवार खुश नजर आ रहा है, लेकिन रात करीब 8:30 बजे पुणे की अविला सोसाइटी स्थित फ्लैट में उनका शव मिला। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार की 4 फिल्मी हस्तियों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, फिल्म निर्माता मिंटी मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं। पुरस्कार समारोह 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। पूरी खबर पढ़ें 6. सिख समाजसेवी का लंगर लूटा, बेटियों से धक्कामुक्की बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए फलों का लंगर लगाने पहुंचे हरियाणा के सिख समाजसेवी से रास्ते में ही लूट हो गई। अचानक आई भीड़ ने सारे फल लूट लिए और उनकी बेटियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। सिख समाजसेवी ने वीडियो जारी कर अपना दुख जाहिर किया। दरअसल, हरियाणा के सिख समाजसेवी सहज दुग्गल पिछले 4 दिनों से बिहार के विभिन्न इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना, दवाएं और फल आदि बांट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. नालंदा में एडवोकेट के बेटे का मर्डर, सिर कूचला नालंदा में छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव नहर में मिला है। सिर पर गंभीर चोट और बॉडी पर जख्म के निशान पाए गए हैं।मृतक की पहचान कराईपरसुराय थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी शिवम (25) के रूप में हुई है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। परिजन ने प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के माता-पिता दोनों हिलसा कोर्ट में वकील है। पूरी खबर पढ़ें 8. पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव घसीटने का VIDEO बक्सर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स चादर में लिपटे शव को पैर की तरफ से पकड़कर घसीटते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर ले जाता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। बक्सर के सिविल सर्जन ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 9. मोतिहारी में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की हत्या मोतिहारी बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी में स्कूल से घर लौट रहे एक शिक्षक की हत्या का मामला सामने आया है। शिक्षक के लापता होने के करीब पांच घंटे बाद उनका शव सदर अस्पताल में मिला। मृतक की पहचान सिसवा पूर्वी निवासी समसाद आलम के रूप में हुई है। घटना से नाराज परिजनों ने शव को सदर अस्पताल के गेट के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के पिता मो. रफीस ने बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन और उसके समर्थकों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 10. पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ गयाजी में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और इंटक की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे पकौड़ी बेची। पूरी खबर पढ़ें

