कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल एवं विश्वविद्यालय परिसर में क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित लगभग 100 मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में शोभित सक्सेना की उपस्थिति में मरीजों को पोषण किट प्रदान की गईं। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीन, कम्युनिटी साइंस, डॉ. सीमा सोनकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मरीजों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा क्षय रोग से लड़ने में संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संजय राय के सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. विनिता सिंह, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. रितु पांडेय, रवींद्र सिरोही, अशोक वर्मा, पूजा निगम एवं सुनील गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य क्षय रोगियों की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

