प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बिहार शरीफ स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में भक्तिमय और भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के संकल्प के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अखाड़ा परिसर में सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा सायं काल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। मठ-मंदिरों में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, जलाए गए दीप आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए श्री बाबा मणिराम अखाड़ा न्यास के उपाध्यक्ष अमरकांत भारती ने बताया कि धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा ‘सनातन सम्राट’ व ‘राष्ट्र रत्न’ नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी मठ-मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और दीप प्रज्वलन का संकल्प लिया गया था। इसी कड़ी में बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में यह अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विश्व नेतृत्व और दीर्घायु के लिए हर सनातनी जलाए एक दीया : अमरकांत भारती उपाध्यक्ष अमरकांत भारती ने आम सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक प्रधानमंत्री के नाम पर कम से कम एक दीपक जरूर प्रज्वलित करे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश यही प्रार्थना कर रहा है कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हों और न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व का कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व करते रहें। इस अवसर पर 25 सौ दीये अखाड़ा परिसर में जलाए गए। मां भारती के कर्मयोगी सपूत हैं प्रधानमंत्री : विधायक डॉ. सुनील कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार शरीफ के स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि 17 सितंबर समूचे देश और प्रत्येक देशवासी के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायी दिवस है। इस पावन तिथि पर मां भारती ने एक ऐसे कर्मयोगी को जन्म दिया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, हर घर बिजली, हर घर नल का जल और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन जैसी ऐतिहासिक योजनाओं से देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। पूरे देश में जल रहा आशीर्वाद का दीया, महीने भर चलेगा सेवा पखवाड़ा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने आगे कहा कि देश का शायद ही कोई ऐसा नागरिक होगा जिसे केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ न मिला हो, और जिन्होंने अन्य लाभ नहीं लिए उन्होंने भी संकट की घड़ी में जीवनरक्षक कोविड का टीका अवश्य प्राप्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत अपने सामर्थ्य, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के बल पर विश्व पटल पर अपना डंका बजा रहा है। इसी कृतज्ञता भाव के साथ पूरे देश में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जा रहा है और आगामी एक माह तक पार्टी निरंतर विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों के जरिए आम जनमानस की सेवा में समर्पित रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बिहार शरीफ स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में भक्तिमय और भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के संकल्प के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अखाड़ा परिसर में सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा सायं काल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। मठ-मंदिरों में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, जलाए गए दीप आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए श्री बाबा मणिराम अखाड़ा न्यास के उपाध्यक्ष अमरकांत भारती ने बताया कि धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा ‘सनातन सम्राट’ व ‘राष्ट्र रत्न’ नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी मठ-मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और दीप प्रज्वलन का संकल्प लिया गया था। इसी कड़ी में बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में यह अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विश्व नेतृत्व और दीर्घायु के लिए हर सनातनी जलाए एक दीया : अमरकांत भारती उपाध्यक्ष अमरकांत भारती ने आम सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक प्रधानमंत्री के नाम पर कम से कम एक दीपक जरूर प्रज्वलित करे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश यही प्रार्थना कर रहा है कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हों और न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व का कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व करते रहें। इस अवसर पर 25 सौ दीये अखाड़ा परिसर में जलाए गए। मां भारती के कर्मयोगी सपूत हैं प्रधानमंत्री : विधायक डॉ. सुनील कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार शरीफ के स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि 17 सितंबर समूचे देश और प्रत्येक देशवासी के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायी दिवस है। इस पावन तिथि पर मां भारती ने एक ऐसे कर्मयोगी को जन्म दिया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, हर घर बिजली, हर घर नल का जल और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन जैसी ऐतिहासिक योजनाओं से देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। पूरे देश में जल रहा आशीर्वाद का दीया, महीने भर चलेगा सेवा पखवाड़ा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने आगे कहा कि देश का शायद ही कोई ऐसा नागरिक होगा जिसे केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ न मिला हो, और जिन्होंने अन्य लाभ नहीं लिए उन्होंने भी संकट की घड़ी में जीवनरक्षक कोविड का टीका अवश्य प्राप्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत अपने सामर्थ्य, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के बल पर विश्व पटल पर अपना डंका बजा रहा है। इसी कृतज्ञता भाव के साथ पूरे देश में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जा रहा है और आगामी एक माह तक पार्टी निरंतर विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों के जरिए आम जनमानस की सेवा में समर्पित रहेगी।

