सीतामढ़ी ट्रैफिक DSP का पुलिसकर्मियों को निर्देश:गाड़ी ड्राइवर्स को थाने ले जाने की धमकी नहीं चलेगी, बॉडी वॉर्न कैमरा हमेशा ऑन रखें

सीतामढ़ी ट्रैफिक DSP का पुलिसकर्मियों को निर्देश:गाड़ी ड्राइवर्स को थाने ले जाने की धमकी नहीं चलेगी, बॉडी वॉर्न कैमरा हमेशा ऑन रखें

सीतामढ़ी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए गुरुवार को ट्रैफिक DSP अविनाश कुमार सिंह ने एक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गाड़ी चेकिंग के नियम बताए। DSP ने कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी भी गाड़ी ड्राइवर को बेवजह थाने ले जाकर परेशान नहीं किया जाएगा। DSP ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा हमेशा चालू रखें। चेकिंग करते समय ‘रुको’ की जगह ‘रुकिए’ और ‘दिखाओ’ की जगह ‘दिखाइए’ जैसे सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करें। आम लोगों से सम्मानपूर्वक बात करें पुलिसकर्मी उन्होंने कहा कि वाहन चालकों से जरूरी कागजात की जांच की जाए। अगर नियमों का उल्लंघन मिले, तो मौके पर ही चालान मशीन या ई-चालान से कार्रवाई करें। किसी को थाने ले जाकर परेशान करने की जरूरत नहीं है। डीएसपी अविनाश कुमार सिंह ने साफ किया कि वाहन जांच का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों का पालन करवाना है। पुलिसकर्मी आम लोगों से सम्मानपूर्वक बात करें। शिकायतों को गंभीरता से लेने की चेतावनी डीएसपी ने बताया कि कई जगहों से शिकायतें मिलती हैं कि पुलिसकर्मी वाहन चालकों को थाने ले जाने की धमकी देते हैं और इसी बहाने अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएसपी ने साफ कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी को मनमाने ढंग से थाने नहीं ले जाया जा सकता। अगर किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ अवैध वसूली या गलत व्यवहार की शिकायत सही पाई गई, तो उस पर कार्रवाई होगी। सीतामढ़ी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए गुरुवार को ट्रैफिक DSP अविनाश कुमार सिंह ने एक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गाड़ी चेकिंग के नियम बताए। DSP ने कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी भी गाड़ी ड्राइवर को बेवजह थाने ले जाकर परेशान नहीं किया जाएगा। DSP ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा हमेशा चालू रखें। चेकिंग करते समय ‘रुको’ की जगह ‘रुकिए’ और ‘दिखाओ’ की जगह ‘दिखाइए’ जैसे सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करें। आम लोगों से सम्मानपूर्वक बात करें पुलिसकर्मी उन्होंने कहा कि वाहन चालकों से जरूरी कागजात की जांच की जाए। अगर नियमों का उल्लंघन मिले, तो मौके पर ही चालान मशीन या ई-चालान से कार्रवाई करें। किसी को थाने ले जाकर परेशान करने की जरूरत नहीं है। डीएसपी अविनाश कुमार सिंह ने साफ किया कि वाहन जांच का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों का पालन करवाना है। पुलिसकर्मी आम लोगों से सम्मानपूर्वक बात करें। शिकायतों को गंभीरता से लेने की चेतावनी डीएसपी ने बताया कि कई जगहों से शिकायतें मिलती हैं कि पुलिसकर्मी वाहन चालकों को थाने ले जाने की धमकी देते हैं और इसी बहाने अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएसपी ने साफ कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी को मनमाने ढंग से थाने नहीं ले जाया जा सकता। अगर किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ अवैध वसूली या गलत व्यवहार की शिकायत सही पाई गई, तो उस पर कार्रवाई होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *