प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भभुआ प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय, सेमरिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में कई तरह के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय, पूर्व ब्रह्मपुर प्रमुख मिश्रा और जिला डीपीएम मनीष कुमार मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाध्यापक रामाश्रय द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों के साथ ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी स्कूल परिसर में पौधे लगाए। बोले- प्रकृति को बचाना आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा तोहफा कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायिका समेत अन्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति को बचाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। स्कूल को हरा-भरा रखने की ली जिम्मेदारी कार्यक्रम में सुशील कुमार, ज्योति रंजन, अशोक लाल, स्कूल शिक्षा समिति की अध्यक्ष निर्मला देवी, रेखा देवी और पप्पू यादव भी शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने स्कूल परिसर को हरा-भरा और साफ रखने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। कुदरा में रक्तदान शिविर लगा
कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाया। उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान, पौधरोपण समेत कई सामाजिक कार्यक्रम होंगे। भाजयुमो नेता ऋषभ प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी के अनुसार शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भभुआ प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय, सेमरिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में कई तरह के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय, पूर्व ब्रह्मपुर प्रमुख मिश्रा और जिला डीपीएम मनीष कुमार मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाध्यापक रामाश्रय द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों के साथ ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी स्कूल परिसर में पौधे लगाए। बोले- प्रकृति को बचाना आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा तोहफा कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायिका समेत अन्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति को बचाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। स्कूल को हरा-भरा रखने की ली जिम्मेदारी कार्यक्रम में सुशील कुमार, ज्योति रंजन, अशोक लाल, स्कूल शिक्षा समिति की अध्यक्ष निर्मला देवी, रेखा देवी और पप्पू यादव भी शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने स्कूल परिसर को हरा-भरा और साफ रखने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। कुदरा में रक्तदान शिविर लगा
कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाया। उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान, पौधरोपण समेत कई सामाजिक कार्यक्रम होंगे। भाजयुमो नेता ऋषभ प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी के अनुसार शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया।

