Tata Sons के बोर्ड ने N Chandrasekharan को दिया 5 साल का एक्सटेंशन तो उछल गए टाटा ग्रुप के शेयर

Tata Sons के बोर्ड ने N Chandrasekharan को दिया 5 साल का एक्सटेंशन तो उछल गए टाटा ग्रुप के शेयर

Tata Group Shares: टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन के कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर पांच साल का नया कार्यकाल मंजूर कर लिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ हफ्ते पहले ही चंद्रशेखरन ने बोर्ड के सदस्यों से कहा था कि वे तीसरा कार्यकाल नहीं लेना चाहते। अब इस फैसले ने टाटा समूह के नेतृत्व और संभावित आईपीओ को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर हवा दे दी है।

RBI के फैसले के बाद बदला पूरा समीकरण

चंद्रशेखरन के नए कार्यकाल को मंजूरी मिलने का घटनाक्रम भारतीय रिजर्व बैंक के एक अहम फैसले के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है। आरबीआई ने पिछले सप्ताह टाटा संस की उस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने अपनी NBFC यानी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने की मांग की थी। इस फैसले के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना फिर से चर्चा में आ गई है। कंपनी पिछले एक साल से ज्यादा समय से लिस्टिंग से बचने की कोशिश करती रही है। इसके लिए कंपनी ने 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी चुकाया था।

IPO से पहले नेतृत्व में स्थिरता पर जोर

रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड मेंबर्स का मानना था कि नेतृत्व में निरंतरता से संभावित निवेशकों को भरोसा मिलेगा। किसी कंपनी के आईपीओ की तैयारी के दौरान निवेशक सिर्फ कंपनी के कारोबार और वित्तीय स्थिति को नहीं देखते। वे यह भी जानना चाहते हैं कि आगे कंपनी का नेतृत्व किसके हाथ में रहेगा। इसी वजह से चंद्रशेखरन के नेतृत्व को जारी रखने को लेकर बोर्ड में समर्थन बनने की बात सामने आई है।

टाटा ग्रुप के शेयरों में आया उछाल

टाटा संस बोर्ड के फैसले के बाद टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। बीएसई पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का शेयर 4.52 फीसदी या 13.60 रुपये की बढ़त के साथ 314.65 रुपये पर बंद हुआ। टाटा पावर कंपनी का शेयर 2.02 फीसदी या 7.30 रुपये बढ़कर 368.30 पर बंद हुआ। टाटा एलेक्सी का शेयर 16.50 रुपये बढ़कर 3385 रुपये पर बंद हुआ।

tata
PC: NSE
tata
PC: NSE
कंपनी तेजी (%) बढ़त बंद भाव
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल 4.52% ₹13.60 ₹314.65
टाटा पावर 2.02% ₹7.30 ₹368.30
टाटा एलेक्सी 0.49% ₹16.50 ₹3,385.00
टाटा केमिकल्स 5.72% ₹41.90 ₹774.00
टाटा स्टील 2.82% ₹5.15 ₹188.00
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.17% ₹11.70 ₹1,015.00
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन 5.17% ₹35.25 ₹717.00
TCS 0.21% ₹4.50 ₹2,196.00

टाटा केमिकल्स का शेयर 5% से ज्यादा उछला

टाटा केमिकल्स का शेयर आज 5.72 फीसदी या 41.90 रुपये बढ़कर 774 रुपये पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर 2.82 फीसदी या 5.15 रुपये बढ़कर 188 रुपये पर बंद हुआ। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 1.17 फीसदी या 11.70 रुपये बढ़कर 1015 रुपये पर बंद हुआ। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 5.17 फीसदी या 35.25 रुपये बढ़कर 717 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं, टीसीएस का शेयर 0.21 फीसदी या 4.50 फीसदी बढ़कर 2196 रुपये पर बंद हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *