मावली में एक निर्दलीय प्रत्याशी पर फंसा पेच:फतहनगर में बीजेपी को बहुमत के बावजूद कांग्रेस बोर्ड बनने के आसार; कानोड पालिका में रौनक होंगे अध्यक्ष

मावली में एक निर्दलीय प्रत्याशी पर फंसा पेच:फतहनगर में बीजेपी को बहुमत के बावजूद कांग्रेस बोर्ड बनने के आसार; कानोड पालिका में रौनक होंगे अध्यक्ष

उदयपुर की वल्लभनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामांकन दाखिल हुए हैं। यहां बीजेपी को बहुमत है। बीजेपी से 3 और कांग्रेस से एक नामांकन आया है। बीजेपी की ओर से लीला भील, सोवनी भील और भोली बाई ने अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। वहीं, कांग्रेस की ओर से रामी बाई ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, मावली में बीजेपी से राकेश मीणा और कांग्रेस से पुष्पा भील ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। मावली में एक निर्दलीय पार्षद को लेकर पेच फंसा हुआ है। दरअसल, मावली में कुल 20 सीट में कांग्रेस के 10 और बीजेपी के 9 पार्षद हैं। 1 निर्दलीय पार्षद के समर्थन के लिए दोनों ही पार्टियां जोड़-तोड़ कोशिश में जुटी हैं। कानोड में बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए अपनाया हाईब्रिड फॉर्मूला
कानोड़ नगर पालिका में 20 सीट में से 14 पार्षद के साथ कांग्रेस को बहुमत है और बीजेपी के 6 पार्षद हैं। यहां बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए हाईब्रिड फॉर्मूला अपनाते हुए शिव कुमार सोनी से नामांकन दाखिल कराया है। सोनी पार्षद का चुनाव नहीं लड़े थे। वहीं, बहुमत वाली कांग्रेस पार्टी की तरफ से युवा रौनक स्वर्णकार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। इनका अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। फतहनगर में बीजेपी को बहुमत के बावजूद कांग्रेस बोर्ड बनने के आसार
फतहनगर नगर पालिका में अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज बीजेपी पार्षद राजेश चपलोत ने अपनी पत्नी ममता चपलोत से निर्दलीय नामांकन दाखिल कराया है। यहां कुल 25 सीट में से भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 पार्षद हैं। बीजेपी एक सीट के साथ बहुमत हैं लेकिन एक पार्षद के नाराज होने से बीजेपी बोर्ड बनने पर संकट मंडरा गया है। वहीं, दूसरी ओर चर्चा है कि कांग्रेस के सभी 12 पार्षद अगर ममता चपलोत को वोट करते हैं तो कांग्रेस का बोर्ड बन सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *