सांगोद में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नॉमिनेशन भरा:रामगंजमंडी में भाजपा से तीन ; इटावा में निर्दलीय के भरोसे दोनों पार्टी

सांगोद में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नॉमिनेशन भरा:रामगंजमंडी में भाजपा से तीन ; इटावा में निर्दलीय के भरोसे दोनों पार्टी

कोटा जिले की 5 निकायों में से 4 निकाय सांगोद, रामगंजमंडी, सुल्तानपुर, इटावा में अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सांगोद में बीजेपी के चंद्रप्रकाश सोनी ने अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरा है। रामगंज मंडी में बीजेपी की तरफ से तीन प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन भरा है। इटावा में दोनों दलों को बहुमत नहीं मिला है। बता दें कि सुकेत नगर पालिका में वार्ड 4 में एक बूथ पर री पोलिंग के चलते अभी अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। सांगोद में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नॉमिनेशन भरा सांगोद में भाजपा के चंद्रप्रकाश सोनी ने अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरा है। चंद्र प्रकाश वर्तमान में सांगोद भाजपा मंडल अध्यक्ष भी है। पहली बार चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के करीबी है। जिले की 35 वार्ड वाली सांगोद नगर पालिका में भाजपा को 20 वार्ड में जीत मिली थी। चार निर्दलीय सत्यनारायण, मंजू बाई,चौथमल और निशा ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया है। चारों को मिलाकर भाजपा का आंकड़ा अब 24 तक पहुंच चुका है। कांग्रेस की ओर से वार्ड 20 से जीते पार्षद बृजमोहन रेगर ने भी नामांकन भरा। रामगंजमंडी में महेश श्रीवास्तव,नरेंद्र काला अखिलेश मेडतवाल ने अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरा रामगंजमंडी में 40 में से 24 सीटें जीतकर भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 14 सीटें मिली है, जबकि दो निर्दलीय जीतकर पार्षद बने हैं। भाजपा की ओर से पालिका अध्यक्ष पद के लिए महेश श्रीवास्तव, नरेंद्र काला व अखिलेश मेडतवाल ने अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरा है। महेश श्रीवास्तव 5 बार के पार्षद ओर 2 बार नगर पालिका उपाध्यक्ष रह चुके है। अभी मंडल संयोजक है। वहीं नरेंद्र काला भाजपा जिला देहात उपाध्यक्ष है। नरेंद्र काला कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। निर्दलीय ने नॉमिनेशन भरा,बहुमत के लिए 21 का आंकड़ा चाहिए रामगंजमंडी नगर पालिका अध्यक्ष के निर्दलीय पवन बाघेल ने नॉमिनेशन भरा है। पवन बाघेल वार्ड 27 से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के रामगंज मंडी में 14 प्रत्याशी जीतकर पार्षद बने है। बहुमत के लिए 21 का आंकड़ा चाहिए। इटावा नगर पालिका,निर्दलीय के भरोसे दोनों पार्टी इटावा नगर पालिका में कांग्रेस की तरफ से निकिता पारेता ने नॉमिनेशन भरा है। जबकि भाजपा की ओर से निर्मला नागर ने अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया है। 35 वार्डों वाली इटावा नगरपालिका में कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 14 सीटें मिलीं। 5 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते। अध्यक्ष बनाने के लिए 18 पार्षदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में कांग्रेस के पास बहुमत से दो सीटें कम हैं, जबकि भाजपा को चार पार्षदों का समर्थन चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *