बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने

बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने

बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को यहां एक पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में लोग हैरान हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ समय से अपने परिवार पर महंगे शौक पूरे करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने हाल ही में उसकी जिद पूरी करते हुए उसे एक नई बाइक खरीदकर दी थी। इसके बावजूद युवक का मन नहीं भरा। अब वह परिवार से एक महंगा आईफोन और 3 लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। जब बुजुर्ग दादी और बुआ ने यह मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और दोनों पर हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मारपीट के बाद पीड़िता बुजुर्ग महिला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह रोते हुए अपनी आपबीती बता रही हैं। उन्होंने बताया कि पोते ने सिर्फ मोबाइल और पैसों के लिए उन पर अत्याचार किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस-प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *