रेलवे कॉपर केबल चोरी करने वाले 17 आरोपी अरेस्ट:RPF ने 10 चोर और 7 रिसीवर को पकड़ा;स्कूटर से रेकी कर दिल्ली में बेचते थे

रेलवे कॉपर केबल चोरी करने वाले 17 आरोपी अरेस्ट:RPF ने 10 चोर और 7 रिसीवर को पकड़ा;स्कूटर से रेकी कर दिल्ली में बेचते थे

बिलासपुर में RPF ने रेलवे कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। दिल्ली से अनूपपुर आकर चोरी करने वाले इस गिरोह के 10 चोर और 7 रिसीवर समेत 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से चोरी की गई कॉपर केबल, रेलवे की अन्य तांबे की सामग्री और रेकी में इस्तेमाल 4 स्कूटर जब्त किए गए हैं। बुढ़ार, सिंहपुर, छादा और शहडोल क्षेत्र में रेलवे कॉपर केबल चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के निर्देश पर RPF बिलासपुर और अनूपपुर की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली से आकर अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रहते थे। इसके बाद स्कूटर से रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में घूमकर कॉपर केबल और अन्य तांबे की सामग्री की रेकी करते थे। मौका देखकर केबल चोरी कर लेते थे। चांदनी चौक की कबाड़ मंडी में बेचते थे सामान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई रेलवे सामग्री को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचा जाता था। गिरोह में चोरी करने वालों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवर भी शामिल थे। उमरिया में ट्रेन से भागते दो आरोपी पकड़े RPF ने प्रभावित रेलखंडों में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को उमरिया में ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया। वहीं एक आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बड़ी मात्रा में चोरी की रेलवे सामग्री बरामद आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी की गई कॉपर केबल और रेलवे की अन्य तांबे की सामग्री बरामद की गई है। रेकी के लिए इस्तेमाल किए गए 4 स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। खरीदारों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच RPF की जांच अभी जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के साथ चोरी की रेलवे सामग्री खरीदने वाले लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *