पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के एक्जक्यूटिव इंजीनियर सत्येंद्र कुमार चौधरी के तीन ठिकानों पर निगरानी ने रेड की है। पूर्णिया में सत्येन्द्र चौधरी के आवास और दफ्तर में दबिश दी गई है। वहीं पटना में निगरानी की टीम ने उनके एजी कॉलोनी स्थित आवास पर रेड करने पहुंची है। रेड के दौरान एक्जक्यूटिव इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी अपने घर में ही मौजूद हैं। सत्येंद्र कुमार चौधरी पर आए से अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। पूर्णिया से पटना तक निगरानी की टीम सर्च सत्येंद्र कुमार चौधरी के ठिकानों को सर्च कर रही है। छापेमारी के दौरान निगरानी टीम को संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण रिकार्ड मिलने की बात कही जा रही है। रेड से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल मिले छापेमारी के दौरान टीम को संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों के विवरण, निवेश संबंधी कागजात तथा अन्य वित्तीय रिकॉर्ड मिले हैं। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि संपत्ति के स्रोत और आय के बीच संबंधों का सत्यापन किया जा सके। इसके अलावा बैंकिंग लेनदेन और अन्य वित्तीय गतिविधियों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर अभियंता की चल और अचल संपत्तियों का आकलन किया जाएगा। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि उनके नाम या परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर कितनी संपत्ति दर्ज है और उसका आय के ज्ञात स्रोतों से क्या संबंध है। खबर लगातार अपडेट हो रही है। पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के एक्जक्यूटिव इंजीनियर सत्येंद्र कुमार चौधरी के तीन ठिकानों पर निगरानी ने रेड की है। पूर्णिया में सत्येन्द्र चौधरी के आवास और दफ्तर में दबिश दी गई है। वहीं पटना में निगरानी की टीम ने उनके एजी कॉलोनी स्थित आवास पर रेड करने पहुंची है। रेड के दौरान एक्जक्यूटिव इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी अपने घर में ही मौजूद हैं। सत्येंद्र कुमार चौधरी पर आए से अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। पूर्णिया से पटना तक निगरानी की टीम सर्च सत्येंद्र कुमार चौधरी के ठिकानों को सर्च कर रही है। छापेमारी के दौरान निगरानी टीम को संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण रिकार्ड मिलने की बात कही जा रही है। रेड से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल मिले छापेमारी के दौरान टीम को संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों के विवरण, निवेश संबंधी कागजात तथा अन्य वित्तीय रिकॉर्ड मिले हैं। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि संपत्ति के स्रोत और आय के बीच संबंधों का सत्यापन किया जा सके। इसके अलावा बैंकिंग लेनदेन और अन्य वित्तीय गतिविधियों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर अभियंता की चल और अचल संपत्तियों का आकलन किया जाएगा। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि उनके नाम या परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर कितनी संपत्ति दर्ज है और उसका आय के ज्ञात स्रोतों से क्या संबंध है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

