Golf: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव बोले- हर वर्ष छत्तीसगढ़ में हो गोल्फ का बड़ा टूर्नामेंट

Golf: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव बोले- हर वर्ष छत्तीसगढ़ में हो गोल्फ का बड़ा टूर्नामेंट

Golf: डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026 की ट्रॉफी का सीएम विष्णुदेव साय ने किया अनावरण, गोल्फ टूर्नामेंट में देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा 

Golf: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026 के आयोजन में सहयोग के लिए सीएम विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।

कपिल देव ने इच्छा व्यक्त की कि इस प्रतिष्ठित गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में प्रत्येक वर्ष हो और आने वाले वर्षों की तारीखें पहले से निर्धारित की जाएं। इससे देश-विदेश के प्रोफेशनल खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कैलेंडर के अनुरूप छत्तीसगढ़ आने की योजना बना सकेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया द्वारा 15 सितंबर को नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आयोजित प्रतिष्ठित डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026 कार्यक्रम में प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया। गोल्फ टूर्नामेंट में देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *