नकली नोटों का लेन-देन कर रहे दो युवक गिरफ्तार:दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़े गए, अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

नकली नोटों का लेन-देन कर रहे दो युवक गिरफ्तार:दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़े गए, अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

लखनऊ की नाका हिंडोला पुलिस ने नकली नोटों का लेन-देन करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 30 हजार रुपए के नकली नोट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोटों का लेन-देन करने वाले दो लोग दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झोपड़पट्टी की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने सराय हसनगंज हसनगंज निवासी मोहम्मद मुस्तकीम पुत्र अच्छन और मो. सुलेमान पुत्र अच्छन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 30 हजार रुपए के नकली नोट और एक मोबाइल फोन मिला।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नकली नोटों के स्रोत और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *