दामाद की मौत मामले में पत्नी समेत 4 गिरफ्तार:शव रखकर 45 मिनट लगाया था जाम, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं

दामाद की मौत मामले में पत्नी समेत 4 गिरफ्तार:शव रखकर 45 मिनट लगाया था जाम, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं

हरदोई में कासिमपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात ससुराल में हुई दामाद की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। पत्नी समेत चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर शव रखकर करीब 45 मिनट तक जाम लगाया था। सीओ संडीला श्लोक गौतम ने मंगलवार शाम 4:15 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। अब जानिए पूरा मामला… गुलाबी खेड़ा गांव निवासी रामदीन (45) रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी को लेने सतावन कुटी मजरा रामपुर भटौली स्थित ससुराल गए थे। देर रात करीब 11 बजे उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पत्नी समेत चार लोगों पर दर्ज हुआ हत्या का केस मंगलवार सुबह मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रामदीन की पत्नी आशा, उसकी बहन कुसुम, बिटान और भाई लालू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में नाराजगी थी। शव रखकर संडीला-बांगरमऊ मार्ग किया जाम गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव को संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर रखकर यातायात रोक दिया। करीब 45 मिनट तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर सीओ संडीला श्लोक गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन जाम खत्म कर शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पर राजी हुए। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब बिसरा रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने हत्या के मुकदमे में नामजद चारों आरोपियों—पत्नी आशा, उसकी बहनें कुसुम और बिटान तथा भाई लालू—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *