गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार आधी राक एक बड़ा हादसा होने से बच गया। डंपिंग ग्राउंड से निकल रहे डंपर ने एक कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार तीन लोग बच गए। नहीं तो तीनों आग की चपेट में आ सकते थे। आग की सूचना पर लोनी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस की जांच में आया है कि डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी।र पलट गई। हादसे के बाद लगी कार में आग डंपर की टक्कर से कार पलट गई। जहां आसपास के लोगों ने तीन घायलों को निकाल लिया। लेकिन हादसे के कुछ देर बाद पलटी हुई कार में अचानक आग लग गई। जहां तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि कार में आग लगने के बावजूद सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग की चपेट में आने से किसी की जान नहीं गई। हालांकि आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर मौके पर फरार हो गया। सूचना पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

