अररिया साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनर का इस्तेमाल कर आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली के जरिए लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर-9 में एक नए बने भवन के फ्लैट में कुछ युवक अवैध तकनीकी उपकरणों से साइबर अपराध कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही भागने लगे, चारों पकड़े गए सूचना के आधार पर साइबर थाना की विशेष टीम ने फ्लैट में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही चारों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे सुनसान और नए बने भवनों में ठिकाना बनाकर रहते थे। वहां अवैध डेटा, मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर और आईरिस स्कैनर की मदद से आधार आधारित भुगतान सिस्टम और दूसरे ऑनलाइन तरीकों से लोगों के खातों से उनकी जानकारी के बिना पैसे निकालते थे। चारों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (23), मनीष कुमार (20), शशिकांत शर्मा (20) और नौशेर वान आदिल (26) के रूप में हुई है। विशाल कुमार बसैठी वार्ड-10, थाना बौसी निवासी प्रमोद कुमार साह के बेटे हैं। मनीष कुमार अजवा वार्ड-1, थाना महलगांव निवासी दिनेश साहनी के बेटे हैं। शशिकांत शर्मा किशनपुर वार्ड-6, थाना अररिया निवासी कुंदन शर्मा के बेटे हैं। नौशेर वान आदिल खलीलाबाद वार्ड-25, थाना अररिया निवासी शोएब आलम के बेटे हैं। 58 सिम और 7 ATM कार्ड समेत सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 20 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। सभी नोट 500 रुपए के हैं। इसके अलावा 4 मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक आईरिस स्कैनर, 5 मोबाइल, 58 सक्रिय सिम कार्ड, 9 खाली सिम कवर, 7 बैंक एटीएम कार्ड और एक बैंक पासबुक मिली है। साइबर थाना में केस दर्ज, सभी भेजे जाएंगे जेल मामले में साइबर थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम में साइबर थाना के एसआई सरोज कुमार, एसआई मनीषा कुमारी और गृह रक्षक अनमोल कुमार मंडल व निरंजन कुमार शामिल थे। एसपी ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील की। अररिया साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनर का इस्तेमाल कर आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली के जरिए लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर-9 में एक नए बने भवन के फ्लैट में कुछ युवक अवैध तकनीकी उपकरणों से साइबर अपराध कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही भागने लगे, चारों पकड़े गए सूचना के आधार पर साइबर थाना की विशेष टीम ने फ्लैट में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही चारों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे सुनसान और नए बने भवनों में ठिकाना बनाकर रहते थे। वहां अवैध डेटा, मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर और आईरिस स्कैनर की मदद से आधार आधारित भुगतान सिस्टम और दूसरे ऑनलाइन तरीकों से लोगों के खातों से उनकी जानकारी के बिना पैसे निकालते थे। चारों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (23), मनीष कुमार (20), शशिकांत शर्मा (20) और नौशेर वान आदिल (26) के रूप में हुई है। विशाल कुमार बसैठी वार्ड-10, थाना बौसी निवासी प्रमोद कुमार साह के बेटे हैं। मनीष कुमार अजवा वार्ड-1, थाना महलगांव निवासी दिनेश साहनी के बेटे हैं। शशिकांत शर्मा किशनपुर वार्ड-6, थाना अररिया निवासी कुंदन शर्मा के बेटे हैं। नौशेर वान आदिल खलीलाबाद वार्ड-25, थाना अररिया निवासी शोएब आलम के बेटे हैं। 58 सिम और 7 ATM कार्ड समेत सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 20 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। सभी नोट 500 रुपए के हैं। इसके अलावा 4 मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक आईरिस स्कैनर, 5 मोबाइल, 58 सक्रिय सिम कार्ड, 9 खाली सिम कवर, 7 बैंक एटीएम कार्ड और एक बैंक पासबुक मिली है। साइबर थाना में केस दर्ज, सभी भेजे जाएंगे जेल मामले में साइबर थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम में साइबर थाना के एसआई सरोज कुमार, एसआई मनीषा कुमारी और गृह रक्षक अनमोल कुमार मंडल व निरंजन कुमार शामिल थे। एसपी ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

