शेखपुरा। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को अपने दफ्तर में तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें जिले में चल रही विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और जन कल्याणकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य तय समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने जिले में बन रहे पंचायत सरकार भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। सड़क और पहुंच पथ निर्माण के तहत महादलित टोलों को मुख्य सड़क से जोड़ने को कहा गया। ग्रामीण कार्य विभाग को ‘कैथवा सड़क’ की तुरंत मरम्मत कराने और विभाग के बाकी लंबित काम भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। 65 बंद नलकूप चालू होंगे, आखिरी छोर तक पहुंचेगा पानी किसानों की सुविधा के लिए जिले के 65 बंद पड़े नलकूपों को संबंधित अधिकारियों से तालमेल कर तुरंत चालू करने का आदेश दिया गया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को नहरों का पानी आखिरी छोर के किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा गया। पचना और कारे में निर्माण, मेहूस के मॉडल स्कूलों में रंग-रोगन अधिकारियों को पचना और कारे में निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया। मेहूस में बने मॉडल स्कूलों का रंग-रोगन कराने को भी कहा गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जिला अतिथि गृह, अटल कला भवन और शेखपुरा व चेवाड़ा के प्रखंड कार्यालय भवनों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही ‘दीदी की रसोई’ की मरम्मत और पेंटिंग का काम कराने को कहा गया। बैठक में भवन निर्माण, जल संसाधन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, लघु सिंचाई, जिला योजना कार्यालय, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम और बुडको के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे। शेखपुरा। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को अपने दफ्तर में तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें जिले में चल रही विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और जन कल्याणकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य तय समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने जिले में बन रहे पंचायत सरकार भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। सड़क और पहुंच पथ निर्माण के तहत महादलित टोलों को मुख्य सड़क से जोड़ने को कहा गया। ग्रामीण कार्य विभाग को ‘कैथवा सड़क’ की तुरंत मरम्मत कराने और विभाग के बाकी लंबित काम भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। 65 बंद नलकूप चालू होंगे, आखिरी छोर तक पहुंचेगा पानी किसानों की सुविधा के लिए जिले के 65 बंद पड़े नलकूपों को संबंधित अधिकारियों से तालमेल कर तुरंत चालू करने का आदेश दिया गया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को नहरों का पानी आखिरी छोर के किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा गया। पचना और कारे में निर्माण, मेहूस के मॉडल स्कूलों में रंग-रोगन अधिकारियों को पचना और कारे में निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया। मेहूस में बने मॉडल स्कूलों का रंग-रोगन कराने को भी कहा गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जिला अतिथि गृह, अटल कला भवन और शेखपुरा व चेवाड़ा के प्रखंड कार्यालय भवनों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही ‘दीदी की रसोई’ की मरम्मत और पेंटिंग का काम कराने को कहा गया। बैठक में भवन निर्माण, जल संसाधन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, लघु सिंचाई, जिला योजना कार्यालय, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम और बुडको के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

