हरदोई में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी,भाजपा बनाई ने रणनीति:बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने पर जोर

हरदोई में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी,भाजपा बनाई ने रणनीति:बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने पर जोर

हरदोई में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा ने मंगलवार शाम पांच बजे नगर पंचायत सभागार में बैठक की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की भूमिका और बूथ स्तर की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए तय रणनीति को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए। पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरने की बात क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा ने कहा कि भाजपा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और लगातार जनसंपर्क के जरिए जीत का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक और स्नातक समाज को शिक्षा, ज्ञान, शोध और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बताया। साथ ही उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को समझकर उनके बीच प्रभावी संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। शिक्षा और तकनीक पर सरकार के काम गिनाए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और शिक्षक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक नितिन मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को शिक्षा, तकनीक और कौशल विकास के जरिए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों पर जोर दिया जा रहा है। क्षेत्रीय मंत्री अंकित चंदेल ने कहा कि भाजपा सरकार विद्यार्थियों और युवाओं को ज्ञान, नवाचार, तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक कौशल से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। शिक्षक और स्नातक समाज इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भागीदार है। मतदाता संपर्क और बूथ स्तर की तैयारी पर जोर बैठक में मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और तैयारियों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और अनुशासन के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। इस दौरान बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री अंकित चंदेल, एमएलसी उमेश द्विवेदी, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, शिवराज सिंह, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, सीमा विश्वास, अदिति कुशवाहा, रितेश गुप्ता, निर्देश राजपूत, अमरेंद्र अर्कवंशी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया समेत कई संयोजक, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *