मोहिउद्दीननगर के छोटकी पतसिया गांव का मामला:बाढ़ के पानी में टूटकर गिरा था बिजली का तार, पानी में उतरा करंट; युवक की मौत

मोहिउद्दीननगर के छोटकी पतसिया गांव का मामला:बाढ़ के पानी में टूटकर गिरा था बिजली का तार, पानी में उतरा करंट; युवक की मौत

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के छोटकी पतसिया गांव के वार्ड 13 में बाढ़ के पानी में बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार के पानी में गिरने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से सोमवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटकी पतसिया गांव निवासी राजन महतो के पुत्र किशन महतो (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शौच के लिए घर से निकला था युवक मृतक के चचेरे दादा भरत महतो ने बताया कि किशन गांव में ही खेती-बारी के काम में परिवार के लोगों का सहयोग करता था। वह मछली पालन का काम भी करता था। सोमवार देर शाम वह शौच के लिए घर से निकला था। इलाके में गंगा नदी के बाढ़ का पानी फैला हुआ है। इसी दौरान एक बिजली पोल से तार टूटकर बाढ़ के पानी में गिरा हुआ था। भरत महतो ने बताया कि किशन पानी पार कर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह पानी में फैले करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान लोगों ने देखा कि किशन बाढ़ के पानी में पड़ा हुआ है और पास में गिरे बिजली के तार से चिंगारी निकल रही है। बिजली विभाग को जानकारी देकर बंद कराई आपूर्ति ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद किशन को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण उसे मोहिउद्दीननगर ले गए, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इलाके में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के छोटकी पतसिया गांव के वार्ड 13 में बाढ़ के पानी में बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार के पानी में गिरने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से सोमवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटकी पतसिया गांव निवासी राजन महतो के पुत्र किशन महतो (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शौच के लिए घर से निकला था युवक मृतक के चचेरे दादा भरत महतो ने बताया कि किशन गांव में ही खेती-बारी के काम में परिवार के लोगों का सहयोग करता था। वह मछली पालन का काम भी करता था। सोमवार देर शाम वह शौच के लिए घर से निकला था। इलाके में गंगा नदी के बाढ़ का पानी फैला हुआ है। इसी दौरान एक बिजली पोल से तार टूटकर बाढ़ के पानी में गिरा हुआ था। भरत महतो ने बताया कि किशन पानी पार कर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह पानी में फैले करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान लोगों ने देखा कि किशन बाढ़ के पानी में पड़ा हुआ है और पास में गिरे बिजली के तार से चिंगारी निकल रही है। बिजली विभाग को जानकारी देकर बंद कराई आपूर्ति ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद किशन को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण उसे मोहिउद्दीननगर ले गए, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इलाके में बाढ़ का पानी फैला हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *