305 शहरी निकायों में अध्यक्ष चुनाव का आज से नामांकन:जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर-निगम मेयर और सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव की घोषणा 17 को होगी

305 शहरी निकायों में अध्यक्ष चुनाव का आज से नामांकन:जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर-निगम मेयर और सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव की घोषणा 17 को होगी

प्रदेश के 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 7 बजे निकाय प्रमुखों के चुनाव के अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के बाद जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़ कर सभी निकायों में मेयर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। 305 निकायों में आज सुबह 10:30 बजे से लेकर कल दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। 17 सितंबर को नामांकनों की जांच होगी, 18 सितंबर को 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक वोटिंग होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद प्रदेश के 7 नगर निगमों में मेयर, 47 ​नगर परिषदों में सभापति और 251 नगरपालिकाओं में नगरपालिका अध्यक्ष के पदों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में 10 बूथों पर 16 को रिपोलिंग, 17 को वोटों की गिनती राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के 8 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंग कराने के आदेश दिए थे। काउंटिंग के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। चार निकायों के 10 बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी और 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से वो​टों की गिनती होगी। इन 7 नगर निगमों में मेयर चुनाव के लिए आज से नामांकन इन 47 नगर परिषदों में सभापति के लिए होंगे नामांकन

चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर, नागौर। किशनगढ़,पुष्कर,टोंक,बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, सीकर, सिरोही, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर। — ये खबर भी पढ़ें… BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनावों में बीजेपी को कांग्रेस से 99615 वोट ज्यादा मिले हैं। कुल 1.06 करोड़ वोटों में से बीजेपी को 37.35 लाख, कांग्रेस को 36.35 लाख और निर्दलीयों को 29.06 लाख वोट मिले हैं। पांच अन्य पार्टियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *