बेटा अस्पताल से आकर साक्ष्य मिटाने कोठी जा रहा था, पुलिस देख फिर अस्पताल पहुंचा, पकड़ा

बेटा अस्पताल से आकर साक्ष्य मिटाने कोठी जा रहा था, पुलिस देख फिर अस्पताल पहुंचा, पकड़ा

हवा सिंह की एक पत्नी का निधन होने के बाद दूसरी शादी की थी। इनके 2 बेटे बबलू व कमल हैं। हवा सिंह ढाई दशक पहले खारिया गांव में सरपंच था। उसने गांव में खेतों के पास कोठी बनाई थी। यहां दोनों बेटों व पत्नी को छोड़कर लगभग डेढ़ दशक पहले चंदन नगर में आकर रहने लगा था। यहां भी कोठी बना ली थी जिसमें सालभर पहले बेटा बबलू अपनी पत्नी सुदेश व बेटे के साथ आकर रहने लगा था। सदर थाना एसएचओ विरेंद्र ने बताया कि बबलू अभी अस्पताल में दाखिल है। डस्चार्ज होने पर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे। संपत्ति विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। अस्पताल में दाखिल बबलू। भास्कर न्यूज | हिसार चंदन नगर स्थित एक कोठी में खारिया के पूर्व सरपंच हवा सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे बबलू को निजी अस्पताल से हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि रविवार रात करीब एक बजे पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। संघर्ष के दौरान बबलू के सिर में भी चोट लगी। पुलिस के अनुसार, हवा सिंह की मौत के बाद बबलू गांव खारिया पहुंचा और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक का बेटा कमल और अन्य रिश्तेदार चंदन नगर की कोठी पहुंचे। वहां बहू और मृतक की वृद्ध मां मिलीं, जिन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और वे सो रही थीं। आंगन के पास कमरे में चारपाई पर हवा सिंह अचेत मिले। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव को खारिया ले जाया गया। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान शव पर चोटें देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। बालसमंद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच में यह भी सामने आया कि बबलू ने अस्पताल प्रबंधन को गुमराह करने के लिए गिरने से चोट लगने की बात कही और इसे नॉन मेडिको-लीगल केस बताकर भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, बबलू सुबह करीब साढ़े 5 बजे पिता की हार्ट फेल से मौत होने की बात कहकर गांव चला गया था। यहां पुलिस के पहुंचने से पहले अंतिम संस्कार का सामान लेने की कहकर निकल गया था। वह चंदन नगर कोठी की तरफ साक्ष्य मिटाने के लिए जा रहा था, वहां ईआरवी टीम पहुंच गई थी, जिसको देखकर रास्ता बदल िलया। रास्ते में गाड़ी छोड़कर वापिस अस्पताल में दाखिल हो गया। हत्याकांड का पटाक्षेप होने पर पुलिस ने बबलू को अस्पताल से हिरासत में लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *