प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और जनसेवा जीवन के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसका मकसद प्रधानमंत्री के योगदान और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। इसी सिलसिले में सोमवार को भागलपुर सर्किट हाउस में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री और भागलपुर जिला प्रभारी नीतीश मिश्रा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देशसेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की लंबी यात्रा बताया। मंत्री ने कहा कि इस अवसर को सिर्फ उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रखंड स्तर पर विशेष जन-शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सामने लाकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे अभियान को सीधे जनता की समस्याओं और जरूरतों से जोड़ने की कोशिश होगी। 7 अक्टूबर 2001 को सीएम पद की शपथ ली थी मंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उनका जनसेवा का सफर लगातार जारी है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में नई गति हासिल की है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रधानमंत्री का नेतृत्व अहम भूमिका निभा रहा है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन शुरू होगा अभियान मंत्री नीतीश मिश्रा ने जानकारी दी कि अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा। अगले एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री के विचारों, कार्यों और सेवा-संकल्प को जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी भी देंगे। घर-घर जलेगा दीया, प्रधानमंत्री के लिए मांगा जाएगा आशीर्वाद
अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की जाएगी। इसका उद्देश्य योजनाओं से लाभान्वित लोगों की भागीदारी के जरिए सेवा और जनकल्याण के संदेश को व्यापक बनाना है। नगर विकास विभाग की देखरेख में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें आम लोगों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी पर जोर दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास होगा।
विद्यार्थियों और युवाओं को भी जोड़ेगा अभियान
स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं युवाओं की प्रतिभा और नए विचारों को मंच देने के लिए नवाचार और हैकाथॉन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक सोच, तकनीक और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना है।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने हाल में भारत के सफल नेतृत्व में संपन्न हुए BRICS सम्मेलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि भारत की वैश्विक भूमिका लगातार मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और जनसेवा जीवन के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसका मकसद प्रधानमंत्री के योगदान और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। इसी सिलसिले में सोमवार को भागलपुर सर्किट हाउस में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री और भागलपुर जिला प्रभारी नीतीश मिश्रा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देशसेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की लंबी यात्रा बताया। मंत्री ने कहा कि इस अवसर को सिर्फ उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रखंड स्तर पर विशेष जन-शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सामने लाकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे अभियान को सीधे जनता की समस्याओं और जरूरतों से जोड़ने की कोशिश होगी। 7 अक्टूबर 2001 को सीएम पद की शपथ ली थी मंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उनका जनसेवा का सफर लगातार जारी है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में नई गति हासिल की है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रधानमंत्री का नेतृत्व अहम भूमिका निभा रहा है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन शुरू होगा अभियान मंत्री नीतीश मिश्रा ने जानकारी दी कि अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा। अगले एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री के विचारों, कार्यों और सेवा-संकल्प को जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी भी देंगे। घर-घर जलेगा दीया, प्रधानमंत्री के लिए मांगा जाएगा आशीर्वाद
अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की जाएगी। इसका उद्देश्य योजनाओं से लाभान्वित लोगों की भागीदारी के जरिए सेवा और जनकल्याण के संदेश को व्यापक बनाना है। नगर विकास विभाग की देखरेख में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें आम लोगों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी पर जोर दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास होगा।
विद्यार्थियों और युवाओं को भी जोड़ेगा अभियान
स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं युवाओं की प्रतिभा और नए विचारों को मंच देने के लिए नवाचार और हैकाथॉन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक सोच, तकनीक और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना है।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने हाल में भारत के सफल नेतृत्व में संपन्न हुए BRICS सम्मेलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि भारत की वैश्विक भूमिका लगातार मजबूत हुई है।

