कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के चंदोस मड़ई गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा घर के पास अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मृतक की पहचान चंदोस मड़ई गांव निवासी रमन बिंद के बेटे संजीवन कुमार (9) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संजीवन गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक फिसला पैर, गहरे पानी में गिरा
खेलने के दौरान अचानक संजीवन का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तालाब में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद संजीवन को पानी से बाहर निकाला गया। पीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
ग्रामीण और परिजन बच्चे को तत्काल इलाज के लिए चांद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संजीवन को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। गांव में पसरा मातम
9 साल के बच्चे की मौत के बाद चंदोस मड़ई गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के चंदोस मड़ई गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा घर के पास अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मृतक की पहचान चंदोस मड़ई गांव निवासी रमन बिंद के बेटे संजीवन कुमार (9) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संजीवन गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक फिसला पैर, गहरे पानी में गिरा
खेलने के दौरान अचानक संजीवन का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तालाब में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद संजीवन को पानी से बाहर निकाला गया। पीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
ग्रामीण और परिजन बच्चे को तत्काल इलाज के लिए चांद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संजीवन को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। गांव में पसरा मातम
9 साल के बच्चे की मौत के बाद चंदोस मड़ई गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।