महराजगंज स्थित कॉलेज में हिंदी दिवस:एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई अपनी प्रतिभा, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

महराजगंज स्थित कॉलेज में हिंदी दिवस:एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई अपनी प्रतिभा, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

महराजगंज में हिंदी दिवस के अवसर पर 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, समृद्ध विरासत और दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। कैडेट्स ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। कैडेट सपना और माधुरी ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली भाषा है। उन्होंने हिंदी को सम्मान देने और इसके प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी देश की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदी प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी के इतिहास, साहित्यिक समृद्धि और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि कैडेट्स में देशभक्ति के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ाने के साथ भाषा के प्रति गौरव की भावना मजबूत करते हैं। इस अवसर पर कैडेट्स मुस्कान, सजरा, नाजिया, अंकिता, लवली, खुशबू, अराध्या, अरशिब, अंशु, विकास वर्मा, अरुण, अविनाश वर्मा, अवनीश यादव, आदित्य, श्रेयांश और सतीश सहित अन्य कैडेट्स मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *