रामपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपने संसदीय क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों का दौरा किया। उनका यह दौरा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने शादी समारोह में हिस्सा लिया, बीमार लोगों का हालचाल जाना और शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद के दौरे की शुरुआत मिलक तहसील के अताई नगर गांव से हुई। यहां उन्होंने स्वर्गीय राजपाल यादव ठेकेदार की तेरहवीं के प्रीतिभोज में शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद वे जालिफ नगला पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. यूसुफ की पत्नी के निधन पर परिवार से मुलाकात की। इसी गांव में नन्हे खान मेंबर की बेटी के निधन पर भी उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख जताया। देखें, 2 तस्वीरें… इसके बाद सांसद स्वार क्षेत्र के रानी की नानकार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मौलवी साजिद की पत्नी के निधन पर परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बबलू हाजी की चाची और फारूक के चाचा के निधन पर भी उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की।
सांसद का दौरा बीजार खाता और दड़ियाल तक भी चला। बीजार खाता में जमील अल्वी के भाई के रूस में निधन की खबर मिलने पर उन्होंने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। वहीं दड़ियाल में अजमत मेंबर की मां के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पहले सांसद टांडा में हाजी जहूर अहमद कासिफ राइस मिल के बेटे जैनुल के दावत-ए-वलीमा (शादी के बाद की दावत) में भी शामिल हुए। उन्होंने बीमार एडवोकेट मोहम्मद वकील से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। जूठिया गांव में उमराह के लिए जा रहे नाजिम और उनकी पत्नी से मिलकर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र का हर नागरिक उनके लिए परिवार जैसा है। सुख-दुख में अपने लोगों के बीच व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरे में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

