कोरबा पुलिस ने 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी:सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे; 105 पर कार्रवाई, 50 को भेजा जेल

कोरबा पुलिस ने 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी:सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे; 105 पर कार्रवाई, 50 को भेजा जेल

गणेश चतुर्थी और आने वाले त्योहारों को देखते हुए कोरबा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शहरी क्षेत्र के कोतवाली, सिविल लाइन, मानिकपुर चौकी, सीएसईबी चौकी और बालको क्षेत्र के अपराधियों, गुंडा निगरानी बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाने बुलाया। कोतवाली थाना परिसर में 64 निगरानी बदमाशों और गुंडों को बुलाया गया। पुलिस ने उन्हें साफ चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की गुंडागर्दी, दादागिरी या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने कहा, ‘सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे।’ जो बदमाश नहीं आए, उन्हें थाने आकर हाजिरी लगाने को कहा गया है। गणेश उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पूरे जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में कराना और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए असामाजिक तत्वों, पुराने बदमाशों, फरार आरोपियों और लंबित अपराधों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। एक ही दिन में 105 लोगों पर कार्रवाई इस अभियान के तहत एक ही दिन में 105 लोगों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 10 स्थायी वारंट तामील कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा, 43 लंबित अपराधों के आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की गई और 2 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई हुई। कोरबा पुलिस ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों और पुराने बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फरार आरोपियों, वारंटियों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और अच्छे माहौल में मनाएं। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *