Afg vs Ind 2nd T20 Playing 11: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब भारत की नजर दूसरे मैच को जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। इसके बावजूद भारत प्लेइंग 11 में दो बदलाव के साथ उतर सकता है।
Afg vs Ind 2nd T20 Playing 11 prediction: भारतीय टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार 15 सितंबर को उसी मैदान पर खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि कौन बाहर होगा और किसको मौका मिल सकता है।
संजू सैमसन का कटेगा पत्ता!
सबसे पहले भारत की बल्लेबाजी की बात करते हैं। पहले मैच में संजू सैमसन को छोड़कर बाकी चार बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को 26 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। ऐसे में दूसरे मैच में संजू की जगह टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है। अगर वैभव प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो वह भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले फुल मेंबर टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। जब उन्होंने 36 साल पहले 17 साल की उम्र में भारत की धरती पर भारत के लिए पहली बार खेला था।
वाशिंगटन सुंदर की होगी वापसी!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने शुरुआती 7 ओवर में महज 43 के स्कोर पर आधी अफगानी टीम को पवेलियन भेज दिया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि विपक्षी टीम 100 अंदर सिमट जाएगी, लेकिन ऐसा हो न सका। बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। खासकर नीतीश कुमार रेड्डी ने दो ओवर में बगैर कोई विकेट लिए 30 रन, तो शिवम दुबे ने एक ओवर में बिना कोई विकेट 21 रन लुटा दिए। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक को बाहर कर वाशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए संभावित भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी/वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
Sports – Patrika | CMS





TEAM INDIA WATER BOY HAS MORE TALENT THAN THE WHOLE PAKISTAN TEAM 