दुर्ग में खनिज विभाग का आरक्षक गिरफ्तार:अपने छोटे भाई की पत्नी पर गलत नीयत रखने का आरोप, कोर्ट से जमानत

दुर्ग में खनिज विभाग का आरक्षक गिरफ्तार:अपने छोटे भाई की पत्नी पर गलत नीयत रखने का आरोप, कोर्ट से जमानत

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच महिला ने अपने जेठ के खिलाफ गलत नीयत रखने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कुम्हारी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मनीष सेन (35) के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। आरोपी मनीष सेन दुर्ग खनिज विभाग में आरक्षक है। पुलिस के अनुसार, महिला की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर महिला ने करीब दो दिन पहले अपने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर धारा 498ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके दो दिन बाद महिला ने पुलिस को दूसरी शिकायत दी। इसमें उसने अपने जेठ मनीष सेन पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला संबंधी अपराध की धारा में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कलेक्ट्रेट के खनिज विभाग में आरक्षक है आरोपी
मनीष सेन दुर्ग कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने भाई और शिकायतकर्ता महिला से अलग रहता है। मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। महिला और आरोपी के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़े घटनाक्रम को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *