मधुबनी जिले के सभी अनुमंडलों में नगर निकायों के विस्तार और उससे संबंधित कई मुद्दों पर सोमवार सुबह 10 बजे एक बैठक हुई। यह बैठक मधुबनी स्थित सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता जिले की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने की। बैठक में नगर निकायों के विस्तार की प्रक्रिया, प्रस्तावित इलाकों और इससे जुड़े प्रशासनिक व विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा, जिले के सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी और मधुबनी नगर निगम के महापौर व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय मौजूद रहे। इनके अलावा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव और जानकारी दी। प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने अधिकारियों से नगर निकायों के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों और प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर निकायों का विस्तार शहरी क्षेत्रों का व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मूलभूत नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी पहलुओं का अध्ययन कर नियमों के हिसाब से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर निकायों के विस्तार के बाद सड़क, नाला, जलापूर्ति, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई। संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग अनुमंडलों में नगर निकायों के विस्तार को लेकर जरूरी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शहरी क्षेत्रों का सही और योजनाबद्ध विकास करना है। नगर निकायों के विस्तार से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं नियमों के हिसाब से पूरी की जाएंगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नगर निकायों के विस्तार से जुड़े कामों में जरूरी तालमेल बनाए रखने और जनहित को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। मधुबनी जिले के सभी अनुमंडलों में नगर निकायों के विस्तार और उससे संबंधित कई मुद्दों पर सोमवार सुबह 10 बजे एक बैठक हुई। यह बैठक मधुबनी स्थित सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता जिले की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने की। बैठक में नगर निकायों के विस्तार की प्रक्रिया, प्रस्तावित इलाकों और इससे जुड़े प्रशासनिक व विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा, जिले के सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी और मधुबनी नगर निगम के महापौर व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय मौजूद रहे। इनके अलावा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव और जानकारी दी। प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने अधिकारियों से नगर निकायों के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों और प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर निकायों का विस्तार शहरी क्षेत्रों का व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मूलभूत नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी पहलुओं का अध्ययन कर नियमों के हिसाब से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर निकायों के विस्तार के बाद सड़क, नाला, जलापूर्ति, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई। संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग अनुमंडलों में नगर निकायों के विस्तार को लेकर जरूरी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शहरी क्षेत्रों का सही और योजनाबद्ध विकास करना है। नगर निकायों के विस्तार से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं नियमों के हिसाब से पूरी की जाएंगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नगर निकायों के विस्तार से जुड़े कामों में जरूरी तालमेल बनाए रखने और जनहित को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

