Devendra Fadnavis ने की गणेशोत्सव में कम प्रदूषण रखने की अपील

Devendra Fadnavis ने की गणेशोत्सव में कम प्रदूषण रखने की अपील

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे कम से कम प्रदूषण के साथ पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाएं क्योंकि राज्य में 11 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार ऐसे समय में शुरू हुआ है जब तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया और राज्य के किसानों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लोगों से उत्सव के दौरान कम से कम प्रदूषण फैलाने की अपील भी की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विघ्नहर्ता सभी के जीवन में खुशियां लाएं। हमारे देश, राज्य, लोगों और किसानों को शांति एवं समृद्धि मिले। मैं लोगों से प्रदूषण को न्यूनतम रखने और पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील करता हूं।’’
उनका यह बयान त्योहार के दौरान तेज आवाज वाले डीजे साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच आया है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी दादर स्थित अपने आवास ‘शिवतीर्थ’ में भगवान गणेश का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *