दिशा सालियान मौर केस में नया मोड़! CBI ने बॉम्बे HC के आदेश के बाद दर्ज की FIR

दिशा सालियान मौर केस में नया मोड़! CBI ने बॉम्बे HC के आदेश के बाद दर्ज की FIR

Disha Salian Death Case Update: दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब छह साल पुराने इस केस में अब CBI ने बड़ा कदम उठाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी यानी की सीबीआई ने FIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मामले की जांच भी आगे बढ़ गई है।

बता दें हाल ही में दिशा के पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। उनके बयान के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।

पिता के बयान के बाद CBI का बड़ा एक्शन

सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कथित साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया है।

उनके मुताबिक, इस पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आपराधिक साजिश की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिशा की मौत को आत्महत्या के तौर पर पेश करने की कोशिश की गई। साथ ही उन्होंने सबूतों को दबाने, नष्ट करने या उनमें बदलाव किए जाने की भी जांच की मांग की है।

कई नाम जांच के दायरे में

पिता के बयान में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है। इसके अलावा रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती समेत कई अन्य लोगों के नाम बयान में बताए गए हैं। बयान में पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों का भी जिक्र है। मालवणी पुलिस स्टेशन से जुड़े अधिकारी भी जांच के दायरे में बताए गए हैं।

इसके अलावा पोस्टमॉर्टम से जुड़े डॉक्टरों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। कलिना की फोरेंसिक साइंस लैब से जुड़े कर्मचारियों का भी उल्लेख किया गया है। रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड से जुड़ी जानकारी भी जांच का हिस्सा हो सकती है।

बॉम्बे HC के आदेश के बाद तेज हुई जांच

CBI ने इससे पहले मालवणी पुलिस से केस से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड मांगे थे। अब FIR दर्ज होने के बाद जांच औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ CBI अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है।

बता दें दिशा सालियान की जून 2020 में मुंबई में मौत हुई थी। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। खासकर वह सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। उनकी मौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ समय पहले हुई थी।

इसी वजह से दोनों घटनाओं को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। अब CBI की नई जांच से इस मामले में कई पुराने सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *