माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का दो दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन पार्टी के केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य डॉ. बिक्रम सिंह ने ‘आज की राजनीतिक परिस्थिति और हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की वर्षों पुरानी गंगा-जमुनी संस्कृति को लगातार कमजोर किया जा रहा है। केंद्र और अधिकांश राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें हैं और इन सरकारों पर लगातार सांप्रदायिक एजेंडे के आधार पर आगे बढ़ने का आरोप लग रहा है। नौजवानों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित नहीं किए जा रहे हैं और बंद पड़े उद्योग-धंधों को भी चालू नहीं किया जा रहा है। डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा के बड़े पैमाने पर निजीकरण, व्यावसायीकरण और सांप्रदायीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जो देश के लिए खतरनाक संकेत है। परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने को भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया। आदिवासियों पर हमले बढ़ रहे कहा कि अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर हमले बढ़ रहे हैं। धर्मनिरपेक्षता पर आधारित भारतीय संविधान की भावना को कमजोर किया जा रहा है और सरकार की ओर से धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि देश की सभी वामपंथी, जनवादी और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की व्यापक एकता से ही सांप्रदायिक ताकतों को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि छात्रों, नौजवानों, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के सवालों को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करें और उसे कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता शाह जफर इमाम और सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के अध्यक्ष मंडल ने की। जिला सचिव रामाश्रय महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
2 मिनट का मौन रखा प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य विधायक अजय कुमार, राज्य कमेटी सदस्य मनोज प्रसाद, सुनील एवं राम दयाल भारती, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, उपेंद्र राय, महेश कुमार, राम सागर पासवान एवं विधानचंद्र, जिला कमेटी सदस्य रघुनाथ राय, दिनेश पासवान, शांति देवी, भोला राय, श्याम किशोर कमल, सिया प्रसाद यादव, लाला प्रसाद, अवधेश मिश्र एवं प्रेमानंद सिंह सहित करीब डेढ़ सौ चयनित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पार्टी के जिला कमेटी सदस्य शशिकांत झा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखने के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का दो दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन पार्टी के केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य डॉ. बिक्रम सिंह ने ‘आज की राजनीतिक परिस्थिति और हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की वर्षों पुरानी गंगा-जमुनी संस्कृति को लगातार कमजोर किया जा रहा है। केंद्र और अधिकांश राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें हैं और इन सरकारों पर लगातार सांप्रदायिक एजेंडे के आधार पर आगे बढ़ने का आरोप लग रहा है। नौजवानों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित नहीं किए जा रहे हैं और बंद पड़े उद्योग-धंधों को भी चालू नहीं किया जा रहा है। डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा के बड़े पैमाने पर निजीकरण, व्यावसायीकरण और सांप्रदायीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जो देश के लिए खतरनाक संकेत है। परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने को भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया। आदिवासियों पर हमले बढ़ रहे कहा कि अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर हमले बढ़ रहे हैं। धर्मनिरपेक्षता पर आधारित भारतीय संविधान की भावना को कमजोर किया जा रहा है और सरकार की ओर से धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि देश की सभी वामपंथी, जनवादी और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की व्यापक एकता से ही सांप्रदायिक ताकतों को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि छात्रों, नौजवानों, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के सवालों को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करें और उसे कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता शाह जफर इमाम और सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के अध्यक्ष मंडल ने की। जिला सचिव रामाश्रय महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
2 मिनट का मौन रखा प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य विधायक अजय कुमार, राज्य कमेटी सदस्य मनोज प्रसाद, सुनील एवं राम दयाल भारती, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, उपेंद्र राय, महेश कुमार, राम सागर पासवान एवं विधानचंद्र, जिला कमेटी सदस्य रघुनाथ राय, दिनेश पासवान, शांति देवी, भोला राय, श्याम किशोर कमल, सिया प्रसाद यादव, लाला प्रसाद, अवधेश मिश्र एवं प्रेमानंद सिंह सहित करीब डेढ़ सौ चयनित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पार्टी के जिला कमेटी सदस्य शशिकांत झा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखने के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *