बेगूसराय के बरौनी के सिमरिया भोला स्थान में 6 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 4 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गणेश पूजा समिति की ओर से मेले के सफल संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन स्थल पर भव्य गुलाबी रंग का तोरण द्वार और आकर्षक लाइट फ्रेम बनाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 40 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए गए मेला परिसर में व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर साइकिल और बाइक के लिए नि:शुल्क स्टैंड बनाया गया है। मेला क्षेत्र और पूजा स्थल की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मेले में मीना बाजार, ड्रैगन झूला, कार राइड्स और विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें सजाई जा रही है।बैठक की अध्यक्षता कर रहे गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि 14 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस 6 दिवसीय मेले को अनुशासित और व्यवस्थित रखने के लिए 40 सक्रिय सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई है। अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी बताया कि सभी सदस्यों को ट्रैफिक नियंत्रण, पूजा व्यवस्था, सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए अलग-अलग विभागों का प्रभार देकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। मेला संयोजक विपिन सिंह ने बताया कि मेले को भव्य और मनोरंजक रूप देने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष बलराम कुमार, सचिव रूपेश कुमार, पूजा प्रभारी अपूर्व बालाजी एवं मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में गणेश पूजा महोत्सव को ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया है। बेगूसराय के बरौनी के सिमरिया भोला स्थान में 6 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 4 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गणेश पूजा समिति की ओर से मेले के सफल संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन स्थल पर भव्य गुलाबी रंग का तोरण द्वार और आकर्षक लाइट फ्रेम बनाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 40 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए गए मेला परिसर में व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर साइकिल और बाइक के लिए नि:शुल्क स्टैंड बनाया गया है। मेला क्षेत्र और पूजा स्थल की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मेले में मीना बाजार, ड्रैगन झूला, कार राइड्स और विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें सजाई जा रही है।बैठक की अध्यक्षता कर रहे गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि 14 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस 6 दिवसीय मेले को अनुशासित और व्यवस्थित रखने के लिए 40 सक्रिय सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई है। अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी बताया कि सभी सदस्यों को ट्रैफिक नियंत्रण, पूजा व्यवस्था, सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए अलग-अलग विभागों का प्रभार देकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। मेला संयोजक विपिन सिंह ने बताया कि मेले को भव्य और मनोरंजक रूप देने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष बलराम कुमार, सचिव रूपेश कुमार, पूजा प्रभारी अपूर्व बालाजी एवं मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में गणेश पूजा महोत्सव को ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया है।

