पूर्णिया में 1.25 करोड़ का 246 किलो गांजा पकड़ा:फारबिसगंज से 2 कार में निकले थे तस्कर, गुलाबबाग मंडी के पास पकड़े गए

पूर्णिया में 1.25 करोड़ का 246 किलो गांजा पकड़ा:फारबिसगंज से 2 कार में निकले थे तस्कर, गुलाबबाग मंडी के पास पकड़े गए

पूर्णिया पुलिस ने 246.05 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 20 लाख से 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मंडी में की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस ने 2 कारों में सवार इन तस्करों को सुबह करीब 3 बजे पकड़ा। पकड़े गए सभी आरोपी अररिया जिले के फारबिसगंज के रहने वाले हैं। ये तस्कर फारबिसगंज से गांजा लेकर पूर्णिया के रास्ते कुरसेला की तरफ जा रहे थे। मंडी की गेट पर घेराबंदी
पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फारबिसगंज की ओर से पूर्णिया होते हुए कुरसैला की तरफ एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक ग्रे रंग की सुजुकी स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर गुलाबबाग मंडी गेट नंबर 2 के पास गहन जांच व चेकिंग अभियान शुरू किया गया। 2 कार में 4 तस्कर गांजा के साथ पकड़े गए
जांच के दौरान संदिग्ध पाई गई दोनों गाड़ियों को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उनसे भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 246.05 किलोग्राम मापा गया। इस गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.20 करोड़ से 1.25 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ कार पर सवार सभी 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक ग्रे रंग की सुजुकी स्विफ्ट कार भी जब्त किया गया । इसके अलावा 3 मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं ।

फारबिसगंज के हैं सभी 4 अभियुक्त पुलिस ने मौके से गांजा तस्करी में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो सभी अररिया जिले के फारबिसगंज के रहने वाले हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भाग खोहलिया निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार, 24 वर्षीय अनंत कुमार, 26 वर्षीय अवधेश मंडल और अमरा गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद के रूप में हुई है । पुलिस ने बताया कि इनमें से 2 ऐसे अभियुक्त हैं जिनके पूर्व में भी आपराधिक मामले रहे हैं। अनुसंधान चल रहा है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी और अनुसंधान प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्णिया पुलिस ने 246.05 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 20 लाख से 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मंडी में की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस ने 2 कारों में सवार इन तस्करों को सुबह करीब 3 बजे पकड़ा। पकड़े गए सभी आरोपी अररिया जिले के फारबिसगंज के रहने वाले हैं। ये तस्कर फारबिसगंज से गांजा लेकर पूर्णिया के रास्ते कुरसेला की तरफ जा रहे थे। मंडी की गेट पर घेराबंदी
पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फारबिसगंज की ओर से पूर्णिया होते हुए कुरसैला की तरफ एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक ग्रे रंग की सुजुकी स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर गुलाबबाग मंडी गेट नंबर 2 के पास गहन जांच व चेकिंग अभियान शुरू किया गया। 2 कार में 4 तस्कर गांजा के साथ पकड़े गए
जांच के दौरान संदिग्ध पाई गई दोनों गाड़ियों को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उनसे भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 246.05 किलोग्राम मापा गया। इस गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.20 करोड़ से 1.25 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ कार पर सवार सभी 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक ग्रे रंग की सुजुकी स्विफ्ट कार भी जब्त किया गया । इसके अलावा 3 मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं ।

फारबिसगंज के हैं सभी 4 अभियुक्त पुलिस ने मौके से गांजा तस्करी में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो सभी अररिया जिले के फारबिसगंज के रहने वाले हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भाग खोहलिया निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार, 24 वर्षीय अनंत कुमार, 26 वर्षीय अवधेश मंडल और अमरा गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद के रूप में हुई है । पुलिस ने बताया कि इनमें से 2 ऐसे अभियुक्त हैं जिनके पूर्व में भी आपराधिक मामले रहे हैं। अनुसंधान चल रहा है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी और अनुसंधान प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *