मधुबनी | शहर के वार्ड 14 में हनुमान मंदिर से सटे सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने के कारण सड़क पर बने गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। बारिश होने के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का खराब हिस्सा स्पष्ट नजर नहीं आता। ऐसे में वाहन चालक अचानक गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। वहीं, पैदल राहगीरों को भी पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जनता की आवाज की कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते है। जुड़ने के लिए 7004213745 पर व्हाट्सएप करे। शहर के शंकर चौक के समीप में सड़क पर कचरा पसरा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे और आसपास कूड़े का ढेर जमा हो रहा है। इससे इलाके की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। सड़क पर फैले कचरे के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, कचरे के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों के अनुसार, लंबे समय तक कचरा पड़े रहने से दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न होती है। बारिश होने पर कचरा और गंदगी सड़क पर फैल जाती है। मधुबनी | शहर के वार्ड 14 में हनुमान मंदिर से सटे सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने के कारण सड़क पर बने गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। बारिश होने के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का खराब हिस्सा स्पष्ट नजर नहीं आता। ऐसे में वाहन चालक अचानक गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। वहीं, पैदल राहगीरों को भी पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जनता की आवाज की कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते है। जुड़ने के लिए 7004213745 पर व्हाट्सएप करे। शहर के शंकर चौक के समीप में सड़क पर कचरा पसरा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे और आसपास कूड़े का ढेर जमा हो रहा है। इससे इलाके की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। सड़क पर फैले कचरे के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, कचरे के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों के अनुसार, लंबे समय तक कचरा पड़े रहने से दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न होती है। बारिश होने पर कचरा और गंदगी सड़क पर फैल जाती है।

