उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर रहटा और बराटेनी के बीच स्टेज बोरिंग के पास रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर वार्ड संख्या 2 निवासी तिलो शर्मा के बेटे कौशल शर्मा के रूप में हुई है। यह हादसा रात 9 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कौशल शर्मा अपनी बाइक से अपने जीजा के गांव पतनी रहटा जा रहा था। इसी दौरान स्टेज बोरिंग के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कौशल शर्मा जख्मी हो गया। टक्कर से उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर रहटा और बराटेनी के बीच स्टेज बोरिंग के पास रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर वार्ड संख्या 2 निवासी तिलो शर्मा के बेटे कौशल शर्मा के रूप में हुई है। यह हादसा रात 9 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कौशल शर्मा अपनी बाइक से अपने जीजा के गांव पतनी रहटा जा रहा था। इसी दौरान स्टेज बोरिंग के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कौशल शर्मा जख्मी हो गया। टक्कर से उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

