झुंझुनूं नगर-परिषद सहित सभी निकायों का चुनावी रिजल्ट आज:बगड़ में बंसीलाल निर्विरोध जीते; देखिए- कौनसा प्रत्याशी कहां से जीत रहा

झुंझुनूं नगर-परिषद सहित सभी निकायों का चुनावी रिजल्ट आज:बगड़ में बंसीलाल निर्विरोध जीते; देखिए- कौनसा प्रत्याशी कहां से जीत रहा

झुंझुनूं में आज 60 वार्डों में 262 से ज्यादा उम्मीदवारों की जीत- हार के चुनावी नजीजे आना शुरू हो गए हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग की शुरुआत हुई और उसके बाद वार्ड वार नतीजों की घोषणा शुरू कर दी गई। झुंझुनूं नगर परिषद के लिए पहले चरण में 9 सितंबर को वोटिंग हुई थी। परिषद में 74.70% वोटिंग हुई थी। वहीं जिले की नगर परिषद और 8 नगर पालिकाओं के लिए 76.02% मतदान हुआ था। यह पिछले मतदान से 4.31% कम था। यहां वार्ड 11,21 और वार्ड 41,49 में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां भाजपा विधायक के दामाद और कांग्रेस सांसद के करीबी भी चुनावी मुकाबले में हैं। ऐसे में कई वार्डों में मुकाबला दिग्गजों की प्रतिष्ठा का भी बन गया है। वोटिंग के बाद से ही झुंझुनूं में भाजपा और कांग्रेस ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनावी नतीजों के बाद बाड़ेबंदी के समीकरण भी बदलेंगे, ऐसे में बाड़ेबंदी से पार्षदों को राहत मिलने की उम्मीद है। झुंझुनूं नगर परिषद चुनावी नतीजे लगातार अपडेट किए जा रहे हैं… बगड़ नगर पालिका (चुनावी नतीजे लगातार अपडेट किए जा रहे हैं…)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *