टोंक में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत जिले में दो चरणों में हुए मतदान की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) टीना डाबी ने बताया- नगर परिषद टोंक की मतगणना राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय टोंक के कमरा नम्बर एन 3 व एन 4 में 15 टेबल पर 18 राउण्ड में होगी। उन्होंने बताया कि नगरपालिका टोडारायसिंह के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह के कमरा नम्बर 3 में 5 टेबल पर 7 राउण्ड में, नगरपालिका पीपलू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू के विवेकानन्द सागर में 4 टेबल पर 5 राउण्ड में, नगरपालिका निवाई के कृषि उपज मंडी समिति के कमरा नम्बर 1 के प्रथम तल पर 5 टेबल पर 9 राउण्ड में मतगणना होगी। इसी प्रकार नगरपालिका उनियारा के राजकीय महाविद्यालय उनियारा के कॉन्फ्रेस हॉल में 4 टेबल पर 5 राउण्ड में, नगरपालिका दूनी के राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी के कक्षा कक्ष नम्बर 2 में 3 टेबल पर 7 राउण्ड में, नगरपालिका देवली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के कमरा नम्बर 18 में 3 टेबल पर 12 राउण्ड में मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका मालपुरा, लाम्बाहरिसिंह और डिग्गी की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा में होगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नम्बर 32 में 5 टेबल पर 12 राउण्ड में मालपुरा की, कमरा नम्बर 39 में 4 टेबल पर 5 राउण्ड में लाम्बाहरिसिंह की एवं कमरा नम्बर 36 में 4 टेबल पर 7 राउण्ड में डिग्गी की मतगणना होगी। अब पढ़िए कौन आगे टेबल लगातार अपडेट की जा रही है… टोंक नगर परिषद

