SSP ने एसआई लवली कुमारी को किया सम्मानित:अगस्त में बेहतर कार्य करने पर दिया प्रशस्ति पत्र, 14 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर 11 मामलों की सीसीटीएनएस में की एंट्री

SSP ने एसआई लवली कुमारी को किया सम्मानित:अगस्त में बेहतर कार्य करने पर दिया प्रशस्ति पत्र, 14 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर 11 मामलों की सीसीटीएनएस में की एंट्री

बासोपट्टी थाना में तैनात एसआई लवली कुमारी को अगस्त महीने में अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें एसएसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसआई लवली कुमारी ने थाना स्तर पर रुके हुए मामलों को निपटाने के साथ-साथ पुलिस की ऑनलाइन व्यवस्था सीसीटीएनएस में मामलों की एंट्री करने में भी तारीफ के काबिल काम किया। अगस्त महीने के दौरान उन्होंने कुल 14 मामलों में चार्जशीट दाखिल की। वहीं, 11 मामलों की सीसीटीएनएस में सफलतापूर्वक एंट्री भी की। पुलिस अधिकारियों ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि मामलों को जल्दी निपटाना और रिकॉर्ड को सही तरीके से सीसीटीएनएस पर दर्ज करना पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। बेहतर काम के लिए एसएसपी के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद बासोपट्टी थाना के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसआई लवली कुमारी को बधाई दी। उन्होंने उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की। बासोपट्टी थाना में तैनात एसआई लवली कुमारी को अगस्त महीने में अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें एसएसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसआई लवली कुमारी ने थाना स्तर पर रुके हुए मामलों को निपटाने के साथ-साथ पुलिस की ऑनलाइन व्यवस्था सीसीटीएनएस में मामलों की एंट्री करने में भी तारीफ के काबिल काम किया। अगस्त महीने के दौरान उन्होंने कुल 14 मामलों में चार्जशीट दाखिल की। वहीं, 11 मामलों की सीसीटीएनएस में सफलतापूर्वक एंट्री भी की। पुलिस अधिकारियों ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि मामलों को जल्दी निपटाना और रिकॉर्ड को सही तरीके से सीसीटीएनएस पर दर्ज करना पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। बेहतर काम के लिए एसएसपी के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद बासोपट्टी थाना के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसआई लवली कुमारी को बधाई दी। उन्होंने उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *